छत्तीसगढ़ के मजदूर गोबर बेच करते हैं हवाई यात्रा, यूपी में सभी को ठगा जा रहा: भूपेश बघेल

वाराणसी, 07 दिसंबर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भेपेश बघेल इन दिनों काशी दौरे पर है। मंगलवार सुबह उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किया। दर्शन पूजन के बाद बघेल ने प्रेस कान्फ्रेंस में यूपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना बोला। यही नहीं, उन्होंने यहां तक कह दिया कि छत्तीसगढ़ में भूमिहीन खेतिहर मजदूर गोबर बेच हवाई यात्रा कर रहे हैं और यहां सरकार नौजवाज, मजदूर, किसान सभी को लूट रही है।

chhattisgarh cm bhupesh baghel visit varanasi targets yogi government

दरसअल, भूपेश बघेल ने बात अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कही। उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर हमने 54 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी अब तक की है, जिसका लाभ सीधे और भूमिहीन जो मजदूर हैं, इसका लाभ गोपालक हैं, चरवाहे को लाभ मिला। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में चाहे वह किसानों हो, चाहे वह मजदूर हो, चाहे वह नौजवानों हो सभी को ठगा जा रहा है, सभी को लूटा जा रहा है, यही नहीं उत्तर प्रदेश के साधु संत समाज भी इस सरकार से नाराज है। यह आज काशी विश्वनाथ बाबा का दर्शन करने के बाद उनके दरबार में देखने को मिला है।

कॉरिडोर के नाम पर वना शॉपिंग मॉल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद मां अन्नपूर्णा का दर्शन करने का अपना एक अलग महत्व है, कहा जाता है कि मां अन्नपूर्णा के दर्शन के बिना प्रार्थना पूरी नहीं होती है। आज मैं अपने साथियों के साथ मां अन्नपूर्णा का दर्शन पूजन करने के बाद महंत शंकरपुरी से मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि अभी जो मंदिर परिसर बनाया जा रहा है जिसको कॉरिडोर का नाम दिया गया है जो एक शॉपिंग मॉल जैसा है। यहां दुकानें होंगी, गेस्ट हाउस होंगे, लेकिन पुरानी जो भव्यता थी जो मान्यता की वह सब अब नए स्वरूप में दिखाई दे रहा है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद मां अन्नपूर्णा के मंदिर जाने का जो रास्ता था, उसको ब्लॉक किया जा रहा है, महज 3 फीट का एक गलियारा दिया जा रहा है। जबकि बात हुई थी एक बड़ा गेट बनाया जाएगा जो नहीं बना। अन्नपूर्णा मठ मंदिर बहुत प्राचीन मंदिर है, मां अन्नपूर्णा ने भगवान शिव को भिक्षा दी थी यह मान्यता है, और उससे अलग करने का निर्णय बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+