Budget 2019: सरकार के आखिरी बजट से व्यापारी हुए गदगद, पीएम की काशी में खिल उठे चेहरे

Varanasi News, वाराणसी। केंद्र सरकार के आज अंतरिम बजट से बहुत सी उम्मीदें लोगों को थी और लगभग इन उम्मीदों पर सरकार खरी उतरी है क्योंकि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में व्यापारी और उद्योगपति वर्ग ने इस बजट को काफी सराहा है। बजट को लाइव देखने के लिए वाराणसी व्यापार मंडल की तरफ से एक होटल में व्यापार उद्योग से जुड़े तमाम लोग जुटे थे।

सोने पर सुहागा है बजट

सोने पर सुहागा है बजट

वहां पूरे बजट को देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। चांदपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट के पदाधिकारियों ने इस बजट को काफी सराहा। उनका कहना था कि यह बजट निश्चित तौर पर आने वाले वक्त में लोगों को बड़ा फायदा देगा, उद्योग और व्यापारी वर्ग के लिए तो यह बजट सोने पर सुहागा है। जिस तरह से सरकार ने सभी वर्ग का ध्यान दिया है, वह निश्चित तौर पर काबिले तारीफ है।

इस बजट से चुनाव पर पड़ेगा असर

इस बजट से चुनाव पर पड़ेगा असर

आगामी लोकसभा चुनाव के पहले सरकार के इस आखिरी बजट के बाद अब वाराणसी यानी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भी व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। मीडिया से बात करते हुए व्यापारियों नेताओं ने बताया कि सरकार की यह आखरी बजट किसानों, व्यापारियों, गर्भवती, महिलाओं, और प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए एक अनोखा तोहफा है।

बजट से लोकसभा चुनाव साधने की तैयारी

बजट से लोकसभा चुनाव साधने की तैयारी

कहा कि अब व्यापार में बढ़ोतरी होगी और साथ ही साथ आम जनता भी खुश होगी। मसलन बात की जाए तो यह कहा जा सकता है कि अब चुनाव के पहले इस आखिरी बजट से बीजेपी दोबारा लोकसभा चुनाव में अपनी जीत दर्ज करना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+