लापता सांड़ के लगे हर जगह पोस्टर, पता बताने वाले को 50000 का ईनाम

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में कुछ समय पहले आजम खां की भैंसे ढूंढी जा रही थी, लेकिन अब यूपी में गुमशुदा सांड़ की तलाश की जा रही है। वाराणसी के सारनाथ के गांव में कई जगह गुमशुदा सांड़ के पोस्टर लगाये गये हैं। यही नहीं सांड़ की सही जानकारी देने वाले को 50000 रुपए का इनाम भी दिये जाने का ऐलान किया गया है।

अजब-गजब: मर्दांनिगी साबित करने के लिए लड़के पीते हैं सांड का खून

Bull gone missing his owner declared the prize money of 50000 rupees

सांड़ का नाम बादशा है, लेकिन वह किसी अन्य जानवर की तरह नहीं है, वह पिछले कुछ दिनों से लापता है और उसकी उम्र तीन साल है, सांड़ के मालिक ने साड़ की सही जानकारी देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। सांड़ के मालिक मनोज कुमार ने लापता सांड़ की शिकायत पुलिस स्टेशन पर करायी, जिसके बाद उसकी गुमशुदगी के पोस्टर हर जगह लगाये गये हैं।

पोस्टर में साड़ के रंग, कद और उसके हुलिये की जानकारी दी गयी है। मनोज का कहना है कि बादशा कभी किसी को मारता नहीं था और पूरे इलाके में स्वच्छंदता से घूमता था। मनोज कुमार कहते हैं कि सांड़ साधारण जानवर नहीं है, वह हमारे परिवार का सदस्य है और वह घर में कहीं भी आने जाने के लिए आजाद रहता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+