Budget 2024: महिलाओं के लिए जीवनरक्षक साबित होगी HPV वैक्सीन, जानें वाराणसी के डॉ. जावेद ने और क्या कहा?
Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण ने ने गुरुवार को मौजूदा मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट में वित्त मंत्री द्वारा कई बड़े ऐलान किए गए। खासकर महिला सशक्तिकरण और मेडिकल को लेकर बजट में काफी कुछ है।
वित्त मंत्री द्वारा जारी किए गए बजट की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जमकर सराहना की जा रही है। खासकर सर्वाइकल कैंसर को लेकर मुफ्त वैक्सीन लगाए जाने की सराहना वाराणसी के चिकित्सकों द्वारा की जा रही है।

डॉक्टरों का कहना है कि आजादी के बाद यह एक शानदार बजट है। खास तौर पर महिलाओं में होने वाली सर्वाइकल कैंसर की मुक्त वैक्सीन का टीकाकरण महिलाओं के लिए जीवन रक्षक साबित होगा।
वाराणसी के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल मेडिकल अफसर डा. अब्दुल जावेद वन इंडिया रिपोर्टर को बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी के अभाव में महिलाएं द्वारा अपने अंदरूनी अंगों में साफ सफाई न रखने और कम उम्र में शादी या फिर कम उम्र में शारीरिक संबंध बनाने के कारण भी सर्वाइकल कैंसर होता है।
उन्होंने यह भी कहा कि यौन साझेदारों की संख्या अधिक होने तथा कई अन्य कारणों से भी महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर होता है। हर साल काफी संख्या में महिलाएं इसकी चपेट में आती हैं। कहा कि काफी समय से 9 से 14 साल की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने की बात कही जा रही थी। फिलहाल सरकार के इस प्रयास से सर्वाइकल कैंसर से होने वाली मौत पर काफी हद तक लगाम लग सकता है।












Click it and Unblock the Notifications