Akanksha Dubey Case: समर सिंह से पूछताछ में पुलिस को मिली अहम जानकारी, कार और स्मार्टफोन लखनऊ से बरामद

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री Akanksha Dubey Case में सिंगर समर सिंह की कस्टडी रिमांड सोमवार को सायं काल पूरी हो गई। उसके बाद समर को जेल में दाखिल करा दिया गया है।

Bhojpuri singer Samar Singh Akanksha Dubey Case varanasi police

भोजपुरी फिल्म Akanksha Dubey Case में भोजपुरी सिंगर समर सिंह की कस्टडी रिमांड सोमवार को सायं काल पूरी हो गई। पूछताछ पूरी हो जाने के बाद सोमवार सायंकाल समर सिंह को जेल में दाखिल करा दिया गया।

यह बता दें कि 13 अप्रैल से भोजपुरी सिंगर समर सिंह कस्टडी रिमांड पर था और इस दौरान पुलिस उसे लखनऊ और मुंबई भी लेकर गई। लखनऊ से उसकी कार और स्मार्टफोन को भी पुलिस ने बरामद किया है।

इसके अलावा मुंबई से बैंक डिटेल सहित लेनदेन के अन्य विवरण के कागजात को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है कि आखिर ऐसा क्या कारण था जिसके चलते आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर लिया।

फिलहाल इस बारे में पुलिस का कहना है कि समर सिंह से पूछताछ और जांच पड़ताल करने पर आकांक्षा दुबे की आत्महत्या से जुड़ा कोई ठोस तथ्य नहीं मिला है। हालांकि पुलिस द्वारा अभी जांच पड़ताल किए जाने की बात भी कही जा रही है।

दरअसल, भदोही की रहने वाली भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे वाराणसी में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग करने के लिए सारनाथ में स्थित एक होटल में ठहरी हुईं थीं। बीते 26 मार्च को होटल के कमरे में उनकी लाश मिली थी।

कमरा बाहर से बंद था और आकांक्षा दुबे की लाश अंदर मिली थी। ऐसे में कहा गया कि आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या किया है। हालांकि 27 मार्च को वाराणसी पहुंचे आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे द्वारा समर सिंह के ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए थे।

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने 27 मार्च को सारनाथ थाने में भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके सहयोगी संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद समर सिंह और संजय सिंह फरार हो गए थे।

Recommended Video

      गायक समर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस के सामने खोले आकांक्षा से रिश्तों के राज

      समर सिंह और संजय सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम वाराणसी के अलावा आजमगढ़ गोरखपुर और मुंबई व बिहार में भी छापेमारी की थी। बाद में समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया।

      6 अप्रैल को गाजियाबाद स्थित एक अपार्टमेंट से समर सिंह को गिरफ्तार करने के बाद गाजियाबाद कोर्ट में उसे पेश किया गया और उसके बाद वाराणसी पुलिस उसे लेकर वाराणसी आई।

      8 मार्च को समर सिंह को वाराणसी न्यायालय में पेश किया गया था जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा कस्टडी रिमांड की मांग की गई थी जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय द्वारा कस्टडी रिमांड मंजूर की गई।

      ऐसे में 13 अप्रैल को सायं काल सिंगर समर सिंह को कस्टडी रिमांड में लेकर पुलिस पूछताछ शुरू की और पुलिस समर को लेकर वाराणसी, लखनऊ और मुंबई भी गई। लखनऊ से समय सिंह की कार और मोबाइल को भी बरामद किया गया।

      मौत से पहले आकांक्षा ने किया था फोन: पुलिस की पूछताछ और मोबाइल की जांच में पता चला कि 25 मार्च की रात में आकांक्षा ने समर को दो बार फोन किया था। इस दौरान समर गोरखपुर शूटिंग में था और चंद सेकेंड में ही फोन कट कर दिया।

      पुलिस की पूछताछ के दौरान समर सिंह ने यह भी बताया कि उसकी लोकप्रियता के चलते उसे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। उसने कहा कि यदि उसके दबाव के चलते आकांक्षा आत्महत्या कर दी तो सुसाइड नोट जरूर बरामद होता।

      उसने यह भी कहा कि अगर ऐसी बात थी तो आकांक्षा आखिरी बार जब इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थी उस दौरान भी वह इस बात को जरूर कही होती। पुलिस की पूछताछ में समर सिंह अपने आप को बार-बार बेगुनाह बता रहा है।

      कहा जा रहा है कि समर सिंह के पास से जो भी बैंक के दस्तावेज बरामद हुए हैं और उसकी मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर जांच पड़ताल जारी है। जो भी अहम सबूत हाथ लगे हैं, उनकी जांच के बाद ही सब कुछ स्पष्ट होगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+