भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे ने Varanasi के सारनाथ स्थित एक होटल में की आत्महत्या
भदोही की रहने वाली भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे ने वाराणसी स्थित एक होटल में आत्महत्या कर ली है, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे ने Varanasi के सारनाथ में स्थित होटल में आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि वाराणसी के सारनाथ में स्थित एक होटल में एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ठहरी हुई थी और कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मूल रूप से भदोही की रहने वाली आकांक्षा दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी काफी पहचान बनाई थी। भोजपुरी के जाने-माने कलाकारों में आकांक्षा दुबे की गिनती होती थी।
टिक टॉक ने आकांक्षा को दिलाई थी पहचान
मूल रूप से भदोही जनपद के परसीपुर गांव की रहने वाली आकांक्षा दुबे शुरुआती दौर में टिक टॉक पर वीडियो अपलोड करती थी। टिक टॉक पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग होने के चलते आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा जगत में कदम रखा और नए कीर्तिमान स्थापित करते चली गई। 17 साल की उम्र में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली आकांक्षा दुबे ने 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की-2' आदि भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया था। आकांक्षा दुबे की मौत की सूचना मिलने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। आकांक्षा ने ऐसा कदम क्यों उठाया अब इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पा रही है हालांकि सूचना मिलने के बाद होटल में पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications