निरहुआ बोले, जीतने के लिए आते हैं आजमगढ़, सैफई का करते हैं विकास

वाराणसी। भोजपुरी के सुपर स्टार दिनेशलाल यादव 'निरहुआ' को भाजपा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने आजमगढ़ से चुनावी मैदान में उतारा है। टिकट मिलते ही 'निरहुआ' का उत्साह चरम सीमा पर है। उन्होंने बड़े जोश के साथ उन्होंने अखिलेश यादव को नसीहत भी दे डाली। भोजपुरी स्टार ने कहा, विरासत है इसलिए वो (अखिलेश) लोग हारेंगे, क्योंकि जनता सब समझती है। उन्होंने कहा कि जीतने के लिए आजमगढ़ आते हैं और जीतने के बाद सैफई चलते हैं। यहां के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा गया। यही उनके हारने का कारण होगा।

पैतृक सीट हारेंगे अखिलेश

पैतृक सीट हारेंगे अखिलेश

दिनेशलाल यादव 'निरहुआ' ने मीडिया के सवाल, समाजवादी पार्टी की पैतृक सीट है। इस सीट पहले मुलायम सिंह यादव और अब पूर्व सीएम अखिलेश यादव मैदान में है। मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए 'निरहुआ' ने कहा, विरासत है इसलिए वो (अखिलेश यादव) इस सीट से हारेंगे। क्योंकि जनता सब समझती है। उन्होंने कहा कि जीतने के लिए आजमगढ़ आते है और जीतने के बाद सैफई चलते है। यहां के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा गया। यही उनके हारने का मूल कारण होगा। उन्होंने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी यहां आये है तब विकास शुरू हुआ है। उन्होंने कहा, जनता एक बार फिर चाहती है कि देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने।

मैं कलाकार हूं, सभी ने किया मुझे सम्मानित

मैं कलाकार हूं, सभी ने किया मुझे सम्मानित

निरहुआ से सवाल पूछा गया कि आपको अखिलेश यादव ने ही यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया था आज आप उनके ही खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। तो निरहुआ ने जवाब दिया कि उन्होंने कहा मैं एक कलाकार हूं। मुझे अखिलेश ने ही नहीं मुझे कई राज्यों में सम्मानित किया गया। मुझे कांग्रेस, भाजपा ने भी सम्मानित किया है। जब देश की बात आयेंगी तो देख के बारे में सोचना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में सरकार बनाने के लिए यूपी को जीतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में छोटे-छोटे संगठन बना रखे है, अच्छी बात है। लेकिन इन संगठनों का अखिलेश यादव और मायवती ने दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि मैं अधरम के साथ नहीं धर्म के साथ हूं।

ये भी पढ़ें:- आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, जहां से अखिलेश यादव लड़ रहे हैं चुनाव

कौन हैं 'निरहुआ'

कौन हैं 'निरहुआ'

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार कहे जाने वाले 'निरहुआ' का पूरा नाम दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' है, इनका जीवन भी काफी संघर्षमय रहा है, दिनेश लाल यादव गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा से ताल्लुक रखते हैं। प्रख्यात बिरहा गायक विजय लाल यादव इनके बड़े भाई हैं। भोजपुरी 'अल्बम निरहुआ सटल रहे ' से 'निरहुआ' को अपार प्रसिद्धि मिली थी। इनकी दो फिल्मों 'निरहुआ चलल ससुराल-3' और ' 'निरहुआ चलल अमेरिका' ने इन्हें रातों रात सुपर स्टार बना दिया। यह बिग बॉस शो के भी कंटेस्टेंट रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+