बेंगलुरु से लखनऊ पहुंची फ्लाइट को नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति, वाराणसी एयरपोर्ट पर किया गया डायवर्ट

लखनऊ में मौसम खराब होने के चलते सोमवार को सायं काल बेंगलुरु से लखनऊ पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। फ्लाइट को वाराणसी एयरपोर्ट पर डाइवर्ट कर दिया गया।

Bengaluru flight diverted to Varanasi due to bad weather in Lucknow

लखनऊ में सोमवार शाम का मौसम खराब होने के चलते हवाई यातायात काफी प्रभावित रहा। लखनऊ एयरपोर्ट पर आने वाले कई विमान जहां विलंबित रहे वहीं बेंगलुरु से लखनऊ पहुंचे विमान को वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा।

विमान डाइवर्ट किए जाने के चलते उसमें सवार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा हालांकि वाराणसी एयरपोर्ट पर एक घंटे तक ठहरने के बाद विमान वाराणसी से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गया।

इस बारे में एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई196 दोपहर करीब 1:30 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट से 172 यात्रियों को लेकर लखनऊ के लिए उड़ान भरा था।

करीब 4 बजे विमान लखनऊ हवाई क्षेत्र में पहुंच गया लेकिन दौरान लखनऊ में मौसम खराब होने के चलते दृश्यता काफी कम हो गई थी और लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई।

ऐसे में लखनऊ एयरपोर्ट पर मौसम सामान्य होने का इंतजार करते हुए विमान आसमान में चक्कर लगाता रहा। काफी समय गुजरने के बाद भी जब लखनऊ में मौसम सामान्य हुआ तो फ्लाइट को वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा।

डायवर्ट होने के बाद सायं काल 4:50 बजे विमान वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। वाराणसी हवाई अड्डे पर विमान करीब 1 घंटे तक रुका रहा, उसके बाद लखनऊ में मौसम सामान्य हो जाने पर शाम 5:50 बजे विमान वाराणसी से लखनऊ प्रस्थान कर गया।

इस बारे में वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक आर्यमा सान्याल द्वारा बताया गया कि लखनऊ में मौसम खराब होने के कारण इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई196 को वाराणसी डायवर्ट किया गया था।

Recommended Video

    वाराणसी में सरेराह तांडव, देखिए लाइव वीडियो

    शाम कल 4:50 बजे बीमार वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित तरीके से लाइन किया उसके बाद करीब 1 घंटे तक विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर ही रहा और लखनऊ में मौसम ठीक हो जाने के बाद सभी यात्रियों को लेकर विमान लखनऊ प्रस्थान कर गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+