'दारू-गांजा पी के मस्त हैं', वाराणसी एयरपोर्ट पर ऑटो चालकों ने महिला के साथ की शर्मनाक हरकत, देखें Video
Varanasi Airport video viral: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पार्किंग में तैनात ऑटो चालकों द्वारा एक महिला यात्री के साथ दुर्व्यवहार किया गया। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने ऑटो चालकों को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं महिला द्वारा ऑटो चालकों का वीडियो बना लिया गया था। महिला द्वारा उसे वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले को लेकर लोगों द्वारा तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी जा रही है।

वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी ऑटो चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के साथ छेड़खानी या किसी अन्य प्रकार की घटना नहीं हुई थी। किराए को लेकर कहासुनी के दौरान ऑटो चालकों द्वारा महिला के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की बात सामने आ रही है।
हैदराबाद से वाराणसी आई थी महिला यात्री
बताया जा रहा है कि महिला यात्री शनिवार की देर रात हैदराबाद की फ्लाइट से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची थी। वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद महिला को एयरपोर्ट से शहर जाना था। एयरपोर्ट टर्मिनल से बाहर निकाल कर महिला ऑटो कर्मियों से बात करने लगी।
किराए को लेकर बातचीत के दौरान ऑटो चालकों से महिला की कहासुनी हो गई। महिला यात्री का आरोप है कि इस दौरान एक ऑटो चालक से उसकी कहासुनी हो रही थी तो ऐसी भी दूसरा ऑटो चालक भी वहां पहुंच गया और वह उसके साथ बदसलूकी की।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि ऑटो चालक नशे में थे। इस दौरान महिला उनका वीडियो बनाने लगी और कहा कि सभी लोगों ने गांजा और शराब का नशा किए हैं। जिस पर ऑटो चालक ने कहा कि हां, यहां सभी दारू-गांजा पीकर मस्त हैं।
रिश्तेदार को फोन करके दी सूचना
बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम में महिला की एक रिश्तेदार भी तैनात है। ऐसे में महिला द्वारा फोन करके उसकी सूचना दी गई। उसके बाद उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद फूलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दो ऑटो चालकों को गिरफ्तार कर ली।
इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला अधिकारियों तक पहुंचा। मामले में डीसीपी गोमती जोन कार्यालय द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि उक्त प्रकरण में पीड़िता से वार्ता कर जानकारी की गई। साथ ही वीडियो में दिख रहे व्यक्ति से भी पूछताछ की गई। पीड़िता द्वारा वाराणसी एयरपोर्ट में उतरने के बाद ऑटो बुक किया गया था। ऑटो चालक व महिला के मध्य किराए को लेकर एवम जल्दी न चलने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमे अन्य कुछ ऑटोचालकों द्वारा भी इकट्ठा होकर महिला से बहस एवम मौखिक अभद्रता की गई थी। छेड़खानी जैसी कोई बात सामने नही आई है। उक्त प्रकरण में अभद्रता करने वाले दो ऑटो चालकों को हिरासत में ले लिया गया है एवम नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications