यूपी के किसानों के लिये पेंशन योजना जल्द: अख‍िलेश यादव

Akhilesh Yadav
वाराणसी। समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लये आयोजित चुनावी रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अख‍िलेश यादव ने किसानों के लिये विशेष पेंशन प्लान की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द गरीब किसानों को पेंशन दी जाने लगेगी।

रैली में अखिलेश यादव ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के सामने बहुत सारे सवाल हैं, महंगाई कैसे कम हो, महिलाओं को सुरक्षा कैसे मिले, हर एक तरफ लड़ाई लड़नी पड़ रही है। तमाम सवाल हैं, जिनके हल समाजवादी पार्टी के केंद्र में मजबूत होने पर मिलेंगे। हमें जनता ने जिताया है और हम जनता का पैसा जनता को दे रहे हैं। बहुत सारे सवाल हैं, जिन पर बहस नहीं हुई, हमारे यहां कलाकार आये, उन पर बहस जुड़ गई। लेकिन किसी ने असलियत में झांक कर नहीं देखा।

समाजवादी पार्टी को सभी दल घेरने की कोश‍िश कर रहे हैं। बहुत सारे दलों ने मीडिया को खरीद लिया है उन्होंने मीडिया के लिये खास बजट तय किया है। इस ऐतिहासिक रैली में मैं कहना चाहूंगा कि हम कोई स्मारक नहीं बना रहे हैं, हम उन योजनाओं को रोक रहे हैं, जिसमें भ्रष्टाचार होता था, लूट मची थी, डेढ़ साल में 108 योजनाएं हमने चलायी हैं। आज कोई भी 500 एमबीबीएस सीटें बढ़ाईं, किसानों को नई शक्ति प्रदान की। आज लोगों को जरूरत पड़े तो उनके पास तुरंत एम्बुलेंस पहुंच जाती है।

आज हर जगह उत्तर प्रदेश की चर्चा होती है। देश की निगाहें उत्तर प्रदेश हैं, लिहाजा सपा को इस चुनाव में अहम भूमिका निभानी होगी। समाजवादी विचारधारा से ही यूपी का विकास हो रहा है और आगे भी होगा।

पेंशन योजना लायेंगे, जिससे गांव के गरीबों को फायदा मिलेगा। इससे साथ-साथ हमारा संकल्प है कि यूपी आगे बढ़े। खुशहाली की ओर ले जाने का काम कर रही है। और भी क्षेत्र कैसे आगे बढ़े। इतने मेडिकल कॉलेज किसी ने नहीं खोले, जितने सपा की सरकारों ने दिये। आजम गढ़ में मेडिकल कॉलेज मुलायम सिंह यादव ने दिया, लेकिन मायावती ने उसे चलने नहीं दिया। जौनपुर में जल्द ही मेडिकल कॉलेज का श‍िलान्यास होगा। हमारे साथ‍ियों ने मांग की थी कि अगर बनारस चंदौली में मिलकर नया मेडिकल कॉलेज बनायें तो गरीबों को इलाज की अच्छी सुविधा हो सकेगी। तो वो दिन भी दूर नहीं। नये डॉक्टर, नये टेक्नीश‍ियन, नये स्टाफ के साथ इलाज की सुविधा और साथ-साथ रोजगार बढ़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+