यूपी: 30 लाख के कछुए के साथ पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार, महंगे दामों में बेचने का था प्लान
Varanasi News,(वाराणसी)। यूपी के वाराणसी में जिला कैंट रेलवे स्टेशन के जीआरपी को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से चेकिंग के दौरान पांच बोरे में करीब 30 लाख रुपए के 180 कछुए बरामद हुए। यही नहीं जीआरपी पुलिस ने इस करवाई में सुब्रत सरकार नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। जीआरपी के इंस्पेक्टर सुधीर आर्य ने बताया कि बीते कई महीनों से इसे गिरफ्तार करने के लिए कई टीमों को लगाया गया था लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। वहीं सुधीर आर्य ने बताया कि आरोपी सुब्रत सरकार इसके पहले जौनपुर का शाहगंज जीआरपी रेलवे स्टेशन पर कछुआ लेकर आ रहा था जिसमें छापेमारी कर बोरे में जौनपुर जीआरपी ने कछुआ बरामद किया गया था लेकिन मौका देखकर वो फरार हो गया था। अब पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।

तस्करी का था प्लान
पुलिस की गिरफ्त में आए सुब्रत सरकार के कब्जे से बरामद 180 कछुओं को ये सियालदाह एक्सप्रेस के जनरल बोगी से पश्चिम बंगाल ले जाने की फिराक में था। हालांकि जीआरपी ये मानती है कि सुब्रत की कैंट रेलवे स्टेशन के वाराणसी टीम को इसके पहले नहीं गिरफ्तार किया गया है। जिस तरीके से इसकी तस्करी का कारोबार चल रहा है ऐसे में उम्मीद लगाए जा रहे हैं कि अन्य स्टेशनों पर इसके आपराधिक इतिहास जरूर होने।

वहीं वाराणसी कैंट जीआरपी के इंस्पेक्टर सुधीर आर्या ने बताया कि इस कछुओं की तस्करी पश्चिम बंगाल ले जाकर की जाती है। सूत्रों की माने तो इस कछुओं से सेक्स वर्धक दवाओं का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जाता है और आसपास के देशों में भी इन कछुओं की डिमांड ज्यादा रहती है। ऐसे में पुलिस अब सुब्रत की गिरफ्तारी के 3 दिन बाद उसके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications