Agniveer Bharti: 3264 दौड़े और 240 ही हुए सफल, शुक्रवार को दौड़ेगे खजनी व गोरखपुर के युवा

वाराणसी में चल रही Agniveer Bharti में दूसरे दिन गोरखपुर जनपद के सहजनवा और गोरखपुर तहसील के 240 युवा सफल हुए

वाराणसी के छावनी क्षेत्र में स्थित रणबांकुरे मैदान में Agniveer Bharti बुधवार से शुरू हो गई है। गुरुवार को इस भर्ती में गोरखपुर जिले के सहजनवा और गोला तहसील के 3773 अभ्यर्थी पहुंचे थे। जांच पड़ताल प्रक्रिया पूरी करने के बाद 3264 अभ्यर्थियों को दौड़ने का मौका मिला जिसमें केवल 240 अभ्यर्थी ही सफल हुए। इसी तरह बुधवार को चौरीचौरा और बांसगांव तहसील से 3309 अभ्यर्थियों ने आवेदन कि था, जांच पड़ताल के बाद 2300 अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिला था, जिसमें 300 अभ्यर्थी सफल हुए थे।

शुक्रवार को आएंगे 7045 अभ्यर्थी

शुक्रवार को आएंगे 7045 अभ्यर्थी

इस भर्ती में शामिल होने के लिए गोरखपुर जनपद को सबसे पहले स्थान पर रखा गया है गोरखपुर के चार तहसीलों के युवा भर्ती में अब तक शामिल हो चुके हैं। शुक्रवार को इस भर्ती में शामिल होने के लिए गोरखपुर जिले के खजनी और गोरखपुर तहसील के 7045 अभ्यर्थी पहुंचेंगे। आने वाले अभ्यर्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए वाराणसी रेलवे स्टेशन और वाराणसी के छावनी क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

पूरी करनी है 1600 मीटर दौड़

पूरी करनी है 1600 मीटर दौड़

भर्ती में शामिल होने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों की भोर में ही जांच की जा रही है उसके बाद उन्हें रणबांकुरे मैदान में प्रवेश दिया जा रहा है। गेट पर ही नशा, हाइट, डॉक्यूमेंट आदि की जांच कर ली जा रही है। उसके बाद मैदान में प्रवेश करने पर रैली भर्ती के लिए दौड़ प्रारंभ हो रही है। अभ्यर्थियों को रणबांकुरे मैदान में बनाए गए सर्किल के 4 चक्कर लगाने हैं। एक चक्कर 400 मीटर का है, इस तरह कुल 1600 मीटर दौड़ लगानी है। जो अभ्यर्थी समय के अंदर पहुंच जा रहे हैं उनको आगे की प्रक्रिया में शामिल कर लिया जा रहा है।

पूरे मैदान और प्रक्रिया की हो रही रिकॉर्डिंग

पूरे मैदान और प्रक्रिया की हो रही रिकॉर्डिंग

सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि भर्ती की पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग की जा रही है। गेट पर प्रवेश से पूर्व होने वाली जांच और अन्य जांच के साथ ही रणबांकुरे मैदान में दौड़ के दौरान भी वीडियो कैमरे से रिकॉर्डिंग की जा रही है। इसके अलावा सेना भर्ती कार्यालय से जुड़े लोग रणबांकुरे मैदान में भ्रमण करते हुए अभ्यर्थियों की निगरानी की कर रहे हैं। यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने या अग्निवीर भारतीय स्थल पर अशांति फैलाने वाले के खिलाफ तत्काल रूप से कार्रवाई की जाएगी।

चप्पे-चप्पे पर तैनात की गई है फोर्स

चप्पे-चप्पे पर तैनात की गई है फोर्स

वाराणसी में पूर्व में हुई सेना भर्ती के दौरान हुए मामलों को देखते हुए इस बार पुलिस और प्रशासन सतर्क है। वाराणसी के छावनी क्षेत्र के साथ ही कैंट रेलवे स्टेशन, बनारस रेलवे स्टेशन और वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड के अलावा अन्य स्थानों पर भी फोर्स को तैनात किया गया है। इसके अलावा एसटीएफ और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा भी निगरानी की जा रही है जिससे किसी भी जालसाज के बारे में जानकारी मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

यहां देखें भर्ती का पूरा शेड्यूल

यहां देखें भर्ती का पूरा शेड्यूल

  • 18 November को गोरखपुर की खजिनी और गोरखपुर तहसील।
  • 19 November को गोरखपुर के कैंपियरगंज और देवरिया की सदर व रुद्रपुर तहसील।
  • 20 November को देवरिया की भाटपार रानी, बरहल व सलेमपुर और सोनभद्र की घोरावल तहसील।
  • 21 November को सोनभद्र की राबर्ट्सगंज व दुद्धी और बलिया की सदर तहसील।
  • 22 November को बलिया की सिकंदरपुर, बांसडीह व बैरिया तहसील।
  • 23 November को बलिया की रसड़ा, बेल्थरारोड और मऊ की घोसी तहसील।
  • 24 November को मऊ की मधुबन, मोहम्मदबाद गोहना व मऊनाथ भंजन तहसील।
  • 25 November को आजमगढ़ की सदर, बुरहानपुर और लालगंज तहसील।
  • 26 November को आजमगढ़ की निजामाबाद, मेहनगर और सगड़ी तहसील।
  • 27 November को आजमगढ़ की फूलपुर और गाजीपुर की जखनिया व जमानिया तहसील।
  • 28 November को गाजीपुर की सदर और मोहम्मदाबाद तहसील।
  • 29 November को गाजीपुर की सैदपुर और कासिमाबाद तहसील।
  • 30 November को गाजीपुर की सेवराई, भदोही की सदर, ज्ञानपुर व औराई और चंदौली की मुगलसराय तहसील।
  • 1 December को चंदौली की चकिया, सकलडीहा, नौगढ़ और सदर और मिर्जापुर की लालगंज तहसील।
  • 2 December को मिर्जापुर की मड़िहान, सदर, चुनार और जौनपुर की बदलापुर तहसील।
  • 3 December को जौनपुर की मछलीशहर, सदर और वाराणसी की राजातालाब तहसील।
  • 4 December को जौनपुर की मड़ियाहू, केराकत और वाराणसी की पिंडरा तहसील।
  • 5 December को जौनपुर की शाहगंज और वाराणसी की सदर तहसील।
  • 6 December को सभी जिलों के कुछ चुनिंदा आवेदको के लिए भर्ती आयोजित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+