वाराणसी: फोन पर बात करते-करते छत से गिरी युवती, मौत

वाराणसी। यूपी के वाराणसी में 21 वर्षीय एक युवती की छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, युवती फोन पर बात करने में इतना मशगूल हो गई कि चलते-चलते छज्जे से नीचे गिर गई। घटना के बाद परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

21 year old girl died after falling from second floor in varanasi

राजातालाब क्षेत्र के आराजी लाइन विकासखंड के इईटही मरुई गांव की रूबी (21) की छत से गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दो मंजिला मकान के ऊपरी तल पर रूबी किसी का फोन आने पर चली गई थी। वहीं पर बात करते हुए चल भी रही थी। इसी दौरान रूबी छत के किनारे आ गई और छज्जे की ऊंचाई कम होने के कारण छत से नीचे गिर गई।

परिजन रूबी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चटनी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता मेवालाल ने बताया कि रूबी स्नातक परीक्षा पास करने के बाद नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+