Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

युवाओं को मिलेंगे प्रति माह दो हजार रूपए तक, जानिए किनको, क्या है प्रक्रिया और कहां करें आवेदन

खेलों की तैयारी में जुटे युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार युवाओं को आर्थिक सहायता देने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च से शुरू हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में 8 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों का सेलेक्शन किया जाता है। इस योजना में प्रदेश के हर जनपद से कुल मिलाकर 150 बालक -150 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इनमें अलग-अलग छह आयु वर्ग बनाए गए हैं और प्रत्येक आयु वर्ग में जनपदवार 25-25 बच्चों का चयन होना है।

Youth get up two thousand rupees per month know who get what is process and where to apply

चयनित बच्चों को 1500 रूपए प्रति माह की दर से आर्थिक सहायता दी जाएगी। 14 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के आवेदन भी 15 मार्च से ही शुरू हो रहे हैं। इस योजना में चयनित खिलाड़ियों को 2000 रूपए प्रति माह के दर से सहायता दी जाएगी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में 8 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों का सेलेक्शन किया जाता है। इस योजना में प्रदेश के हर जनपद से कुल मिलाकर 150 बालक -150 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इनमें अलग-अलग छह आयु वर्ग बनाए गए हैं और प्रत्येक आयु वर्ग में जनपदवार 25-25 बच्चों का चयन होना है।

खेल मंत्री ने बताया कि चयनित बच्चों को 1500 रूपए सौ प्रति माह की दर से आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिससे यह खिलाड़ी अपने खेल के अभ्यास को सुचारू रूप से जारी रख सके। इसके साथ ही 14 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के आवेदन भी 15 मार्च से ही शुरू हो रहे हैं। इस योजना में चयनित खिलाड़ियों को 2000 रूपए प्रति माह के दर से सहायता दी जाएगी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आवेदन 31 मार्च तक किया जा सकता है। खिलाड़ियों का चयन उनके बैटरी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए चयन प्रक्रिया 1 से 15 अप्रैल तक और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए चयन प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जारी रहेगी।

यहां कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन- www.khelouk.in

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+