Laxman Jhula: लक्ष्मण झूला बंद, उत्तराखंड के इस ऐतिहासिक पुल से अब नहीं गुजर सकेंगे आप, क्यों?
ऋषिकेश। ऐतिहासिक "लक्ष्मण झूला" लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। देवभूमि उत्तराखंड में टिहरी और पौड़ी को जोड़ने वाले इस पुराने जमाने के पुल से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते थे। मगर, फिलहाल इस पुल को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

इसे बंद किए जाने की वजह बताते हुए प्रशासन ने कहा है कि, "लक्ष्मण झूला" का सपोर्टिंग तार टूटने की वजह से यह कदम उठाया गया है। मियाद पूरी होने की वजह से इस पुल को घोषित तौर पर वर्ष 2019 में बंद कर दिया गया था, लेकिन स्थानीय लोगों की मांग पर, यहां से आवाजाही होती रही। लोग इस पर से पैदल चलकर एक से दूसरे गांव-कस्बे जाया करते थे। वहीं, यहां लगने वाले मेलों में इसकी लोकप्रियता काफी ज्यादा थी।
उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित टिहरी और पौड़ी के बीच सदियों से मौजूद रहे "लक्ष्मण झूला" के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि, अब कोई भी पर्यटक और स्थानीय लक्ष्मण झूला पुल से गंगा पार नहीं कर सकेगा। इस पुल पर आवा-जाही को अब प्रतिबंधित कर दिया गया है। वैसे, लक्ष्मण झूला पुल के ठीक बगल में बजरंग पुल के निर्माण का कार्य भी चल रहा है।

कुछ लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में लगी मशीनों की वजह से लक्ष्मण झूला पुल की सपोर्टिंग तार क्षतिग्रस्त होकर टूटी है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इससे इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि मामले में जांच की जा रही है और इसके बाद ही तार टूटने के कारण स्पष्ट किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications