शीतकालीन यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को CM धामी ने क्या दी सौगातें,हादसों का भी मंगलवार,आज की 10 बड़ी खबरें
शीतकालीन यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को सीएम धामी ने बड़ी सौगात दी है। उत्तराखंड के चार धामों की शीतकालीन यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को जीएमवीएन के होटलों में ठहरने पर किराये में 25 प्रतिशत छूट प्रदान की जायेगी।
उधर मंगलवार को एक बार फिर दो बड़े हादसे भी हुए। जिसमें रुड़की में दो बाराती युवक, पौड़ी में एक ही परिवार के तीन लोग कुल 5 लोगों की जान गई। आइए जानते हैं 10 दिसंबर मंगलवार की 10 बड़ी खबरें।

1-उत्तराखंड के चार धामों की शीतकालीन यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को जीएमवीएन के होटलों में ठहरने पर किराये में 25 प्रतिशत छूट प्रदान की जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित करने के लिए अभी से पूरा प्लान बनाकर कार्य करने अैर पंजीकरण पोर्टल सिस्टम मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं।
2-मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार में होने वाले आगामी अर्द्धकुंभ के लिए अभी से तैयारियां शुरू की जाए। यह बड़ा आयोजन होता है, इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए अभी से हर क्षेत्र में कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर पर भी तेजी से कार्य किये जाएं। प्रयागराज कुंभ के लिए राज्य से परिवहन की उचित व्यवस्था करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को दिए हैं।
3-मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में आने वाले आगंतुकों और महानुभावों को सम्मान और उपहार में उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पाद ही प्रदान किये जाएं। इससे वोकल फॉर लोकल को भी बढ़ावा मिलेगा और हमारे स्थानीय उत्पादों को व्यापक स्तर पर अलग पहचान मिलेगी।
4-प्रदेश के सभी 95 ब्लॉकों में अपर सचिव स्तर के अधिकारी पहुंचेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गांवों में रात्रि प्रवास कर स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। जो कि विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
5-उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार दस दिसंबर को नगर निकायों के ओबीसी आरक्षण के अध्यादेश को राजभवन ने मंजूरी दे दी है। अब दिसंबर में ही चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।
6-बांग्लादेश में हिंदूओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदेशभर में आक्रौश रैली निेकाली गई। देहरादून में सामाजिक संगठन, व्यापारी, साधु संत समेत कई लोगों ने एक जुट होकर रैली निकाली और विरोध में बाजार बंद रखा गया।
7-उत्तराखंड शासन ने 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में पीसीएस अधिकारियों को एडीएम और एसडीएम पद पर जिम्मेदारी दी गई है। जबकि कुछ को आयोग के विभिन्न पदों पर भेजा गया है। देहरादून जिले को लंबे समय बाद एडीएम पद पर दूसरा अफसर मिला है।
8-वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में उत्तराखंड नया रिकॉर्ड बना सकता है। आयुर्वेद के इस महाकुंभ के लिए अभी तक साढ़े छह हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कार्यक्रम 12 दिसंबर से शुरू होना है। पिछले वर्ष गोवा में आयोजित इस आयोजन के नौवें संस्करण में सबसे ज्यादा 5102 डेलीगेट्स पहुंचे थे।
9-उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में के सतपुली इलाके में दिल्ली से लौट रहे परिवार की कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई।
10-हरिद्वार जिले के रुड़की में बारातियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। बारात में शामिल हो रहे युवकों की कार मंगलौर और सालियर के बीच हाईवे पर बेकाबू होकर पलट गई।












Click it and Unblock the Notifications