Uttarakhand:बारिश में पुल बहने से फंसे सैकड़ों यात्री, ग्रामीणों की मदद से बना हैलीपैड, हैलीकॉप्टर से रेस्क्यू

रूद्रप्रयाग के मदमहेश्वर घाटी में अतिवृष्टि के कारण ग्राम गौंडार में बणतोली स्थान पर पुल और मार्ग का कुछ हिस्सा बहने के कारण सम्पर्क मार्ग टूट गया। घाटी में फंसे लोगों को हैलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर निकाला जा रहा है।

उत्तराखंड में बारिश जमकर कहर बरपा रही है। जगह जगह भूस्खलन और नदियों, नालों के उफान पर होने से भारी नुकसान हो रहा है। पानी के तेज बहाव से कई जगह संपर्क मार्ग पुल बहने की खबरें सामने आ रही है। इसी तरह की घटना मदमहेश्वर घाटी से सामने आई। जहां पुल बह जाने से 250 से ज्यादा पर्यटकों और लोगों के फंसे होने की खबरें सामने आई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से हेलीपैड तैयार किया गया और अब हैलीकॉप्टर से सभी को धीरे धीरे रेस्क्यू किया जा रहा है।

weather Hundreds passengers stranded bridge washed away helipad made villagers, rescue by helicopter

प्राप्त जानकारी के अनुसार रूद्रप्रयाग के मदमहेश्वर घाटी में अतिवृष्टि के कारण ग्राम गौंडार में बणतोली स्थान पर पैदल मार्ग को जोड़ने वाला पुल और मार्ग का कुछ हिस्सा बहने के कारण सम्पर्क मार्ग टूट गया। जिससे वहां गये यात्री और स्थानीय लोग फंस गये थे। सूचना के बाद एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें वहाँ पहुंची। जो कि विगत दिन से 52 लोगों को सुरक्षित निकाला चुकी है।

आज मौसम के साफ होने पर मदमहेश्वर घाटी में फंसे लोगों को हैलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर निकाला जा रहा है। मदमहेश्वर धाम से तकरीबन 6-7 किमी नीचे नानू नामक स्थान पर स्थानीय लोगों व महिलाओं की मदद से वैकल्पिक व अस्थाई हैलीपैड तैयार किया गया है। यहां तक लोग पैदल पहुंच रहे हैं। इन लोगों को हैलीकॉप्टर द्वारा रांसी गांव तक छोड़ा जा रहा है, जहां से वापसी का सफर सड़क मार्ग से किया जा रहा है। आज अब तक 40 लोगों का हैलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर लिया गया है। अस्थाई हैलीपैड पर लोगों को थाना गुप्तकाशी पुलिस लगातार काम कर रही है।

बीते दिनों से भारी बारिश से मदमहेश्वर घाटी का गोंडार गांव बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मूसलाधार बारिश के कारण बनातोली में नदी पर बना पुल जलमग्न हो गया। नदी में पुल समा जाने के कारण मदमहेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ाव का संपर्क गोंडार गांव से कट गया। मदमहेश्वर धाम में लगभग 250 श्रद्धालु और पर्यटक फंस गए थे, जिन्होंने वीडियो जारी कर सरकार से जल्द रेस्क्यू करने की गुहार लगाई थी। मध्यमहेश्वर या मदमहेश्वरगौंडर गांव में स्थित भगवान शिव को समर्पित ​मंदिर है। जिसे द्वितीय केदार माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+