उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिखाए तेवर, कहा- सौहार्द बिगाड़ने वाले एक भी उपद्रवी को हम नहीं छोड़ेंगे

Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि का स्वरूप बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। शुक्रवार को काठगोदाम बस डिपो में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में बनभूलपुरा बवाल के संबंध में उन्होंने कहा कि एक-एक दंगाई को जब तक जेल में नहीं डाल दिया जाता है, तब तक हमारी सरकार चैन से नहीं बैठेगी। धामी ने कहा कि कानून को अपना काम करने से रोका गया था।

uttarkhand news

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्टीमेटम देते हुए साफ कहा कि सरकारी संपत्ति की भरपाई भी इन्हीं उपद्रवियों से कराई जाएगी। बनभूलपुरा घटना के बाद मुख्यमंत्री शहर में दूसरी बार हल्द्वानी पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि में सरकारी भूमि पर लैंड जिहाद का खतरनाक षड़यंत्र रचा जा रहा है। वन विभाग, सिंचाई विभाग, नगर निगम, राजस्व समेत अन्य जमीनों पर गलत नीयत से कथित धार्मिक स्थल बनाकर उनपर कब्जा किया जा रहा था। उन्होंने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य किसी का रोजगार उजाड़ना नहीं है। सरकार लोगों की समस्याएं समझती हैं। ऐसे व्यापारियों के लिए उत्तरा खंड में में आठ हजार वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड से गंगा निकलती है और पूरे देश में बहती है। उसी तरह समान नागरिकता कानून भी उत्तराखंड से निकलकर देश में दौड़ेगा।

यह भी पढ़ें देहरादून: हिमाचल में सियासी उठापटक के बीच बड़ी खबर, कांग्रेस के 6 विधायक पहुंचे उत्तराखंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+