देहरादून: हिमाचल में सियासी उठापटक के बीच बड़ी खबर, कांग्रेस के 6 विधायक पहुंचे उत्तराखंड
Uttarakhand News: हिमाचल प्रदेश में सियासी उठापटक के बीच बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के 6 विधायक उत्तराखंड पहुंचे हैं। 3 निर्दलीय विधायक भी आज उत्तराखंड पहुंचे हैं। चार्टर्ड प्लेन से 9 से 10 विधायक ऋषिकेश पहुंचे हैं। सभी विधायक ऋषिकेश के किसी होटल में रुके हैं।

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में भूचाल
बता दें कि कांग्रेस के जिन विधायकों को ऋषिकेश शिफ्ट किया गया है, उन्हें अयोग्य घोषित किया जा चुका है। कांग्रेस विधायकों को उत्तराखंड शिफ्ट करते ही हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर भूकंप आ गया है।
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे बागी विधायक
सभी बागी विधायक जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद सभी को ऋषिकेश पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि बागी नेताओं के साथ पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर और विधायक राकेश जम्वाल भी मौजूद हैं।
ये बागी रहे मौजूद
अयोग्य हो चुके विधायकों में राजिंदर राणा, सुधीर शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल, रवि ठाकुर, देवेंद्र कुमार भुट्टो, और चैतन्य शर्मा हैं। इसके अलावा निर्दलीय विधायक कृष्ण लाल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा भी मौजूद हैं।
नौ दिन से ललित होटल में ठहरे हुए थे
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने भी इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है। दोपहर के वक्त मंडी में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि आज प्रदेश का वातावरण ऐसा हो चुका है कि विधायक CRPF के कब्जे में थे। नौ दिन से वो ललित होटल में ठहरे हुए थे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में यहां बनेंगे मॉडल मदरसे,देहरादून से होगी शुरूआत,श्री राम का पाठ के साथ ही होगी ये खूबियां












Click it and Unblock the Notifications