VIDEO: वायुसेना का हेलीकॉप्टर उत्तराखंड के जंगल पहुंचा, 5000 लीटर पानी वाली बाल्टी से बुझा रहा आग

देहरादून। भारतीय वायुसेना के ताकतवर हेलीकॉप्टर फायर फाइटिंग ऑपरेशंस के लिए उत्तराखंड के जंगलों पर मंडरा रहे हैं। यहां आग कई इलाकों में लगातार फैल रही थी, जिस पर काबूू पाने के लिए वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर बुलवाए गए। आज एक हेलीकॉप्टर गौचर में तैनात किया गया जबकि, दूसरा टिहरी झील पहुंचा। जंगल की आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर टिहरी गढ़वाल के कोटि कॉलोनी क्षेत्र में दिखा। झील से वायुसेना ने अपनी बड़ी बाल्टी में पानी भरा और फिर पास के जंगलों में आग बुझाने चली गई।

watch video: India Air Force helicopter fire fighting operations in Uttarakhand jungle

Recommended Video

    Uttarakhand Forest Fires: जंगल की आग को बुझाने के लिए IAF ने ऑपरेशन किया शुरू | वनइंडिया हिंदी

    भारतीय वायुसेना के फायर फाइटिंग ऑपरेशन का न्यूज एजेंसी ने वीडियो जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि, किस तरह बड़े स्तर पर आग बुझाने का काम चल रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि, पहला हेलीकॉप्टर देहरादून पहुंचा था, जहां से उसे अग्नि से प्रभावित इलाके में भेजा गया। वहीं, दूसरा हेलीकॉप्टर टिहरी झील से पानी लेने लगा। उस हेलीकॉप्टर के साथ 5 हजार लीटर क्षमता वाली बाल्टी लगी हुई थी। एक बड़ी लेज थी, जिससे उस बाल्टी को झील में डुबोया जा रहा था और फिर भरने पर निकाला जा रहा था। उसके बाद उस पानी की हेलीकॉप्टर द्वारा आग वाले इलाके में बौछार की जा रही थी।

    watch video: India Air Force helicopter fire fighting operations in Uttarakhand jungle

    नैनीताल डीएफओ टीआर बीजूलाल ने बताया कि, हैलीकॉप्टर से नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के जंगलों में लगी आग पर काबू पाया जा रहा है। मौसम की तकनीकी खराबी के चलते हैलीकॉप्टर पहले भीमताल नहीं पहुंच पाया था। वहां कोई आला अधिकारी भी मौजूद नहीं था। बहरहाल, जहां-जहां आग लगी है, उसे बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले एक अधिकारी ने कहा था कि, एक हेलीकॉप्टर हल्द्वानी में तैनात रहेगा और भीमताल झील से पानी लेगा।

    watch video: India Air Force helicopter fire fighting operations in Uttarakhand jungle

    बता दिया जाए कि, वर्ष 2016 के बाद यह पहला मौका है, जब उत्तराखंड में वनाग्नि पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+