VIDEO: भारी बारिश से उत्तराखंड में बाढ़-भूस्खलन का खतरा, तीर्थस्थानों पर हजारों लोग फंसे, कई की जान गई

देहरादून। विदा होते मानसून की बारिश और आंधी से उत्तराखंड में काफी नुकसान हुआ है। यहां कई नदियों में बाढ़ आ गई है और निचले इलाके डूब रहे हैं। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन), एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें लोगों को बचाने में जुटी हैं। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास उफनते लामबगड नाले की वजह से आवाजाही प्रभावित हुई है। कल इस नाले में एक कार फंस गई। जिसमें सवार लोगों को बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने बचाया। इसी तरह केदारनाथ मंदिर से लौटते समय लगातार बारिश के बीच जंगल चट्टी में फंसे करीब 22 श्रद्धालुओं को भी बचाया। उन्हें गौरी कुंड में शिफ्ट किया गया। वहीं, चलने में कठिनाई का सामना कर रहे एक 55 वर्षीय भक्त को स्ट्रेचर पर ले जाया गया।

Recommended Video

    Uttarakhand में उफनते नाले में फंसी Car, JCB की मदद से जवानों ने किया Rescue | वनइंडिया हिंदी
    उत्तराखंड में कई मौतें, तीर्थयात्री फंसे

    उत्तराखंड में कई मौतें, तीर्थयात्री फंसे

    भारी बारिश के चलते उत्तराखंड के चमोली क्षेत्र से बहने वाली नंदाकिनी नदी में बाढ़ आई हुई है..जिससे इलाके में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। जिससे भूस्खलन का भी खतरा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। एक बुजुर्ग ने कहा कि, मानसून की विदाई के बाद हो रही बारिश ने हमारे यहां तबाही मचा रखी है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड में भारी बारिश से 3 की मौत हुई है।

    चारधाम यात्रा रोकनी पड़ी

    चारधाम यात्रा रोकनी पड़ी

    बिगड़ने हालातों की वजह से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा रोकनी पड़ी है। लगभग 5 हजार यात्री फंसे बताए गए हैं। आज कई स्थानों पर बीआरओ (सीमा सड़क संगठन), एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें लोगों को बचाने में लगी हुई हैं। न्यूज एजेंसी द्वारा यहां के कई इलाकों की वीडियो और तस्वीरें जारी की गई हैं...जिनसे हालत को समझा जा सकता है।

    केरल में सर्वाधिक नुकसान

    केरल में सर्वाधिक नुकसान

    उत्तराखंड के अलावा देश के कुछ और राज्यों में भी भारी बारिश की वजह से लोगों की जानें गई हैं। सबसे ज्यादा नुकसान केरल में हुआ है, जहां बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दर्जनों लोग लापता हैं। उधर, बंगाल में 20 अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+