Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विजिलेंस वन दरोगा 15 हजार रुपए की घूस लेते दबोचा,आर्थिक रूप से पिछड़े व्यक्ति से इस काम के लिए मांग रहा था घूस

वन विभाग चाकीसैंण सैक्सन पावौ रेन्ज पौड़ी के वन दरोगा सरकारी कार्य की एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है।

वन दरोगा पर एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि वह 50 हजार के अनुदान के लिए मिले पैसे के फॉर्म भरवाने के एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।

Vigilance Forest Inspector caught taking bribe Rs 15 thousand from an economically backward person

विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार एक शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नम्बर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई कि 2 मार्च 2024 को पैठाणी पौड़ी गढवाल में वन पंचायत पाबो की सभा हुई। जिसमें वन पंचायत के अन्तर्गत आने वाले गांवो की आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगो मुर्गी ,बकरी पालन आदि कार्यो को विभागीय अनुदान दिये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी थी।

शिकायतकर्ता द्वारा बकरी पालन के लिए किये आवेदन के बाद पचास हजार रुपए अनुदान विभाग द्वारा उसके खाते में जमा कर दिये गये थे, शिकायतकर्ता ने बताया कि वन दरोगा हंस राज पंत द्वारा शिकायतकर्ता से उक्त सम्बन्ध में फार्म आदि भरवाने और विभागीय अनुदान पास करवाने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है।

जिसके लिए उसने कार्रवाई की मांग की। शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून द्वारा गोपनीय जाांच किये जाने पर प्रथम दृष्टया आरोप सही पाया गया। इसके बाद ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा आज 21 मई को चाकीसैंण सैक्सन पावौ रेन्ज पौड़ी के वन दरोगा हंस राज पंत को शिकायतकर्ता से 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये पैठाणी बाजार जनपद पौड़ी गढवाल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त से पूछताछ जारी है। निदेशक सतर्कता डॉ0 वी मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है। साथ ही अपील की गई कि सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर 24X7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+