VIDEO: पौड़ी के रिजॉर्ट में पहुंची SDRF की टीम, फंसे लोगों को किया रेस्क्यू
देहरादून, 21 अगस्त: उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में मौसम अपना कहर बरपा रहा है, जहां पर लगातार हो रही बारिश से हालात काफी ज्यादा बिगड़ गए हैं। पौड़ी जिले में बारिश की वजह से एक रिजॉर्ट में कई लोगों के फंसे होने की खबर मिली थी, जिस पर SDRF की एक टीम पहुंची और सबको सकुशल रेस्क्यू किया। बारिश ने जिले में कई अन्य जगहों पर भी काफी तबाही मचाई है।

मामले में एसडीआरएफ प्रवक्ता ने कहा कि पौड़ी गढ़वाल जिले के मोहनचट्टी क्षेत्र के अरण्यम रिजॉर्ट में कुछ लोगों के फंसे होने की खबर मिली थी, जिस पर SDRF टीम को मौके पर भेजा गया। वहां पर आने-जाने के मार्ग बाधित हो रखे थे। साथ ही पानी का बहाव भी काफी तेज था। जिस पर टीम ने रस्सी के सहारे वहां फंसे लोगों को निकाला।
वहीं दूसरी ओर यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भी बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ है। वहां पर विनक गांव में तेज बारिश की वजह से एक मकान ढह गया। इस घटना में एक महिला की मौत की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और वहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। साथ ही प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भी दी गई।
देहरादून में बादल फटा
वहीं शनिवार को देहरादून जिले के रायपुर ब्लाक में शनिवार को बादल फट गया। इस वजह से टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। घटना के बाद से कई इलाकों से संपर्क टूट गया, जहां पर SDRF की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद ग्राउंड पर जाकर राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications