लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में होगा दलबदल का खेल, कांग्रेस भवन से सामने आया वीडियो, शुरू हुई अटकलें

उत्तराखंड में एक बार फिर ​चुनाव से पहले दलबदल की आहट शुरू हो गई है। भाजपा के पूर्व विधायक पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व सीएम हरीश रावत से मुलाकात का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

उत्तराखंड में एक बार फिर ​चुनाव से पहले दलबदल की आहट शुरू हो गई है। इस बीच सोशल मीडिया में एक वायरल वीडियो से दलबदल को लेकर चर्चा तेज है। भाजपा के पूर्व विधायक पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व सीएम हरीश रावत से मुलाकात का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसको लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की एक बड़ी सेंधमारी मानी जा रही है। हालांकि राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में जाने को राजकुमार और कांग्रेसियों ने अफवाह करार दिया है।

video Congress Bhavan harish rawat meet rajkumar aggrawal game defection before Lok Sabha elections

उत्तराखंड में लोकसभा के लिहाज से भले ही पांच सीटें हैं। लेकिन यहां की पल पल बदलती सियासत किसी न किसी बड़े घटनाक्रम की ओर जरुर इशारा करती है। अब लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा, कांग्रेस में सेंधमारी की खबरें लगातार सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Recommended Video

    लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में होगा दलबदल का खेल, कांग्रेस भवन से सामने आया वीडियो

    इससे पहले कांग्रेस के एक बड़े चेहरे के भाजपा के संपर्क में होने की चर्चा कई बार वायरल हो चुकी है। जिसमें ये भी दावा किया जा रहा है लोकसभा चुनाव से पहले ही इस सियासी ड्रामे का अंत हो सकता है। इस बीच कांग्रेस भवन से एक वीडियो सामने आने के बाद भाजपा में सेंधमारी की चर्चा तेज हो गई है।

    पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कांग्रेस मुख्यालय में नजर आए। इस दौरान वे काफी देर तक पूर्व सीएम हरीश रावत से गाड़ी में ही बात करते हुए दिखे। ​हालांकि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल अब भाजपा में नहीं हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो वे निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गए। अब ठुकराल के कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ने की चर्चा है। जिसे 2024 लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

    पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल तीन बार छात्र संघ अध्यक्ष, एक बार पालिकाध्यक्ष और दो बार विधायक रह चुके हैं। 2022 में भाजपा से टिकट नहीं मिला तो वे निर्दलीय चुनाव लड़े लेकिन चुनाव हार गए। इसके बाद वे राजनीति से कुछ समय दूर रहे लेकिन एक बार फिर सक्रिय हो गए। इस बीच नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उसके बाद किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ से भी उनकी मुलाकात होने की चर्चा से ठुकराल के कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+