Vande Bharat Train: 25 मई से देहरादून-नई दिल्ली ट्रेन होगी शुरू, जानिए किराया, समय और रूट समेत पूरी जानकारी

देहरादून से नई दिल्ली के बीच वंंदे भारत ट्रेन का संचालन 25 मई से शुरू होने जा रहा है। ट्रेन के द्वारा वाया हरिद्वार देहरादून-नई दिल्ली का सफर अब तीन से साढ़े तीन घंटे में तय होगा।

Vande Bharat Train Dehradun to Delhi Will Run on May 25 Check Ticket Price Route Timings in Hindi

देहरादून से नई दिल्ली के बीच वंंदे भारत ट्रेन का संचालन 25 मई से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए आज से उत्‍तराखंड में वंंदे भारत एक्‍सप्रेस का ट्रायल शुरू हो गया है। इसके तहत डोईवाला और देहरादून रेलवे स्‍टेशन पर ट्रायल किया गया। देहरादून से वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर दो बजे चलकर अपराह्न तीन बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

तीन से साढ़े तीन घंटे में तय होगा देहरादून-नई दिल्ली का सफर

इस ट्रेन के द्वारा वाया हरिद्वार देहरादून-नई दिल्ली का सफर अब तीन से साढ़े तीन घंटे में तय होगा। बहुप्रतीक्षित अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेन की सुविधा का लाभ अब देहरादून-दिल्ली सफर करने वाले लोग भी ले सकेंगे। वर्तमान में देहरादून से नई दिल्ली के बीच फिलहाल शताब्दी, जनशताब्दी, उत्तरांचल एक्सप्रेस, मसूरी, देहरादून-इंदौर, उज्जैनी, नंदा देवी एसी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें संचालित हो रही है। देहरादून से दिल्ली 314 किमी का सफर तय करने में इन ट्रेनों को करीब छह घंटे लगते हैं। लेकिन अब वंंदे भारत ट्रेन से आधे समय में दिल्ली पहुंच जाएंगे।

900 से 1400 रुपये के आसपास प्रस्तावित

देहरादून से पूर्वाह्न 11 बजे चलकर ट्रेन के हरिद्वार पहुंचने का प्रस्तावित समय दोपहर 12 बजे है। तीन से साढ़े तीन घंटे में ट्रेन 314 किमी का सफर तय करेगी। 160 किमी प्रतिघंटा इसकी औसत स्पीड होगी। इस ट्रेन का रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ आदि स्टेशनों पर ठहराव प्रस्तावित है। 16 कोच की इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट ट्रेन में एसी चेयर कार के अलावा एसी एक्जीक्यूटिव कार भी है। एसी चेयर कार का किराया 900-1000 रुपये और एसी एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1400 रुपये के आसपास प्रस्तावित है। हालांकि ट्रेन का अधिकृत शेड्यूल अभी रेलवे बोर्ड से नहीं आया है।

Recommended Video

    Vande Bharat Express Train की Rajasthan को मिली सौगात, Delhi से Ajmer होगा रूट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+