उत्तराखंड में गांव-गांव तक चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान, मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में किया ऐलान
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर का अभी असर कुछ ज्यादा देखने को नहीं मिला है, लेकिन प्रशासन फिर मुस्तैद है। संक्रमण से बचाव के लिए राज्य में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री ने टीकाकरण अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि टीकाकरण अभियान अब गांव-गांव तक पहुंचेगा। सरकार ने ये फैसले इसलिए लिया है ताकि इन गांवों में रहने वाले बुजुर्गों को आसानी से वैक्सीन लगाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तराखंड शत प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन करने वाला राज्य बने, इसके लिए फुलप्रूफ प्लान तैयार किया जाए। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से 13 जिलों में कोविड की समीक्षा की। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन के काम में तेजी लाने के साथ ही इसे ग्राम स्तर तक ले जाना है। विशेष तौर पर पर्वतीय क्षेत्रों के गांवों में बुजुर्ग रहते हैं। वे टीका लगवाने के लिए नहीं आ सकते हैं। हमें ही उनके पास जाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टेस्टिंग, ट्रेकिंग और ट्रीटमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए। कोरोना के बढ़ रहे मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए सीएम ने कहा कि मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को जन जागरूकता के लिए अभियान चलाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications