पीएम मोदी के नेतृत्व में नए विकसित भारत का निर्माण हुआ: पुष्कर सिंह धामी

हिमाचल प्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव हैं। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी दूसरी बार सत्ता में वापसी के लिए जोरशोर से चुनाव प्रचार कर रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नए विकसित भारत का निर्माण हुआ है। आज भारत के पास वह ताकत है कि वह दुनिया को दिशा दिखा सकता है। विकास के कार्य हिमाचल प्रदेश में हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहाड़ी राज्यों से खासा लगाव है।

pushkar singh dhami

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस काम करने वालों को चुनिए, नाकि उन्हें जो कारनामे करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाएगी। प्रदेश में इस बार भाजपा रिवाज को बदेलगी। हिमाचल नया इतिहास बनाने जा रहा है। केंद्र और राज्य दोनों में एक ही पार्टी की सरकार होने का बहुत फायदा होता है। प्रदेश में विकास को गति मिलती है। हिमाचल प्रदेश में हर घर में उज्जवला योजना के तहत लोगों के घर में गैस सिलेंडर पहुंचाया गया है। लोगों के घर में शौचालय बने हैं।

गौर करने वाली बात है कि हाल ही में उत्तराखंड में धामी सरकार ने सभी स्थानों, सड़कों और भवनों के नाम को बदलने की बात कही है जोकि गुलामी का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से उत्तराखंड में जो भी गुलामी की प्रतीक हैं, जो ब्रिटिशकाल से चले आ रहे हैं, उन्हें बदला जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद गुलामी के प्रतीकों को खत्म करने का आह्वान किया था। पीएम मोदी की इसी प्रेरणा पर चलते हुए पुष्कर सिंह धामी सरकार ने इन प्रतीकों को बदलने की बात कही है। भारतीय जनता पार्टी ने भी धामी सरकार के इस फैसले का समर्थन किया। उत्तराखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि लैंसडाउन का नाम बदला जाता है तो यह अच्छा कदम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+