Live: हमने एक अद्भुत टीम के रूप में काम किया-अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स

Uttarkashi tunnel collapse Live: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में पिछले 17 दिनों से फंसे मजदूरों को सुरक्षित बचाने का मिशन अब पूरा हो गया है। सभी 41 मजदूर बाहर निकाले जा चुके हैं। टनल से बाहर आते ही मजदूरों की शुरुआती मेडिकल जांच की गई। उत्तराखंड के इस बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां।

Uttarkashi Tunnel Collapse Live:

LIVE Feed
Apr 23, 2024, 11:44 PM IST

लखनऊ ने चेन्नई को 4 विकेट से हराया

रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 4 विकेट से हरा दिया है।
Apr 23, 2024, 11:04 PM IST

दिल्ली में 15 विमानों को किया गया डायवर्ट

खराब मौसम की वजह से दिल्ली में 15 विमानों को डायवर्ट किया गया है। 9 फ्लाइट्स को जयपुर, दो को अमृतसर, दो को लखनऊ डायवर्ट किया गया है। जबकि एक विमान को मुंबई और एक को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया है।
Apr 23, 2024, 9:51 PM IST

राजस्थान में चुनाव प्रचार करने पहुंची कंगना रनौत

राजस्थान में चुनाव प्रचार करने उतरी कंगना रनौती। कंगना ने कहा कि हम पीएम मोदी के 400 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
Nov 29, 2023, 9:04 AM IST

भारत के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियर, सेना, सभी एजेंसियां..

उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बचाए जाने पर अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने कहा, "हमने एक अद्भुत टीम के रूप में काम किया। भारत के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियर, सेना, सभी एजेंसियां... इस सफल मिशन का हिस्सा बनना खुशी की बात है..."
Nov 29, 2023, 6:49 AM IST

पसरा सन्नाटा

श्रमिकों के बाहर आने के बाद सिल्क्यारा सुरंग के बाहर पसरा सन्नाटा
Nov 29, 2023, 6:48 AM IST

परिवार ने की आतिशबाजी

राम प्रसाद नजारे के घर वालों में जबरदस्त खुशी, आतिशबाजी करके किया खुशी का इजहार
Nov 29, 2023, 6:47 AM IST

मजदूर की पत्नी ने सरकार को कहा शुक्रिया

सुरंग में फंसे राम प्रसाद नजारे की पत्नी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हूं, मैं भारत सरकार का शुक्रिया अदा करती हूं।
Nov 29, 2023, 1:32 AM IST

श्रमिकों को घर जाने के लिए करना होगा इंतजार

श्रमिकों को सुरंग से बाहर आने के बाद 48-72 घंटे के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा, इसके बाद ही वो घर जा पाएंगे।
Nov 28, 2023, 11:51 PM IST

सीएम धामी ने पहनाया हार

सुरंग से बाहर आने के बाद श्रमिकों को सीएम धामी ने गले लगाया, उन्हें माला पहनाकर किया स्वागत
Nov 28, 2023, 11:50 PM IST

पीएम मोदी ने लिया हालचाल

पीएम मोदी ने सुरंग से बाहर आने के बाद श्रमिकों से फोन पर बात की और उनका हालचाल लिया।
Nov 28, 2023, 11:48 PM IST

बाहर आते ही श्रमिकों को सीएम ने लगाया गले

सुरंग से बाहर आने की श्रमिकों की पहली झलक का वीडियो आया सामने, श्रमिकों को सीएम धामी ने लगाया गले।
Nov 28, 2023, 11:45 PM IST

श्रमिकों के परिवार में खुशी की लहर

ओडिशा के श्रमिक के सुरंग से बाहर आने के बाद परिवार के लोगों ने की आतिशबाजी
Nov 28, 2023, 11:40 PM IST

एनडीआरएफ की टीम में जश्न

श्रमिकों के बाहर आने के बाद एनडीआरएफ की टीम ने मनाया जश्न।
Nov 28, 2023, 11:35 PM IST

पीएम ने श्रमिकों से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरंग से बाहर आए श्रमिकों से फोन पर बात की।
Nov 28, 2023, 11:24 PM IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताई खुशी

हम अपने लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ भी कर सकते हैं। सुरंग में फंसे श्रमिकों के सुरक्षित बाहर आने पर बहुत खुशी है। जिन लोगों ने पूरी लगन से इस ऑपरेशन को पूरा किया वह जबरदस्त है।
Nov 28, 2023, 11:13 PM IST

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे श्रमिक

सफलतापूर्वक बचाए गए 41 श्रमिकों को प्राथमिक चिकित्सा उपचार के लिए चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।
Nov 28, 2023, 10:14 PM IST

'इस जीत का श्रेय मैं पूरे भारत को देता हूं'

पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा, "इस जीत का श्रेय मैं पूरे भारत को देता हूं, प्रधानमंत्री का पूरा आशीर्वाद हमारे साथ रहा है। जब भी हमारा हौसला कमजोर हुआ अंदर फंसे हुए 41 मजदूर हमारा हौसला बढ़ा देते थे..."
Nov 28, 2023, 10:13 PM IST

राहुल गांधी ने किया सलाम

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, उन्होंने कहा-"उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिक भाइयों की सुरक्षित वापसी बहुत ही ख़ुशी की खबर है। उन्हें और उनके परिवारों को मेरी हार्दिक बधाई। भारत का निर्माण कर रहे हमारे श्रमिक भाइयों की सुरक्षा सर्वोपरि है। मैं सभी बहादुरों को सलाम करता हूं, जिन्होंने इस कठिन अभियान को सफल बनाया।"
Nov 28, 2023, 10:12 PM IST

अरविंद केजरीवाल का ट्वीट

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "एनडीआरएफ, सेना और अन्य एजेंसियों की कड़ी मेहनत रंग लाई है और उत्तराखंड की सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मैं इस ऑपरेशन में शामिल सभी लोगों के प्रयासों और कड़ी मेहनत को सलाम करता हूं जिन्होंने दिन-रात काम किया।" इसे सफल बनाएं। सभी देशवासियों की प्रार्थनाएं काम आईं। मैं उन सभी कार्यकर्ताओं के धैर्य और साहस को भी सलाम करता हूं जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में एक-दूसरे का साथ दिया और हौसला बढ़ाया। यह भारत के लोगों की एकता की जीत है।"
Nov 28, 2023, 10:11 PM IST

अस्पताल लेकर जाया गया

जिन 41 श्रमिकों को सफलतापूर्वक बचाया गया है उन्हें प्राथमिक चिकित्सा उपचार के लिए चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया जा रहा है।
Nov 28, 2023, 10:10 PM IST

'प्राथमिक निगरानी में रखा जाएगा'

उत्तरकाशी के डीएम अभिषेक रूहेला ने कहा, "मैं बचाव अभियान में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। पीएम मोदी और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार ऑपरेशन पर अपडेट ले रहे थे और संसाधन जुटाने में कोई समय बर्बाद नहीं किया। सभी कार्यकर्ता स्वस्थ हैं और उन्हें प्राथमिक निगरानी में रखा जाएगा।"
Nov 28, 2023, 10:09 PM IST

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का ट्वीट

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए कहा, "उत्तराखंड में निर्माणाधीन सुरंग की अनिश्चितता, अंधेरे और कड़कड़ाती ठंड पर काबू पाकर हमारे 41 बहादुर कर्मचारी 17 दिनों के बाद आज विजयी हुए हैं। आप सभी की बहादुरी और साहस को सलाम। जिस दिन यह हादसा हुआ, उस दिन दिवाली थी, लेकिन आज दिवाली है।" आपके परिवार के लिए। मैं आपके परिवार और सभी देशवासियों की तटस्थ आस्था और प्रार्थनाओं को भी सलाम करता हूं। इस ऐतिहासिक और साहसी अभियान को चलाने में शामिल सभी टीमों को हार्दिक धन्यवाद..."
Nov 28, 2023, 10:07 PM IST

विक्ट्री साइन दिखाया

बचाव अभियान के दौरान, जब एक कार्यकर्ता को बचाया जा रहा था तो उसने विक्ट्री साइन दिखाया।
Nov 28, 2023, 10:07 PM IST

जनरल वीके सिंह का बयान

बचाव अभियान पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा, "हमारे देश में जिस भी हमें जरूरत पड़ी वह प्रधानमंत्री ने मुहैया करवाई... जितने साधन जुटाए गए हैं इतने साधन किसी और ऑपरेशन के लिए नहीं जुटाए गए होंगे।"
Nov 28, 2023, 10:05 PM IST

"ये स्थिति आसान नहीं थी'

एनडीएमए के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने कहा, "ये स्थिति आसान नहीं थी इस तरह के अभियान में ऊपर नीचा होता ही है तो हमें इसके लिए तैयार रहना चाहिए।...इस सफलता में प्रधानमंत्री का बहुत बड़ा हाथ है वो लगातार निगरानी कर रहे थे.. सभी टॉप एजेंसियों ने अपनी जिम्मेदारी समझी। उसी की वजह से आज ये हुआ है।"
Nov 28, 2023, 10:03 PM IST

₹1 लाख की आर्थिक सहायता

सुरंग से सुरक्षित निकले प्रत्येक श्रमिक को राज्य सरकार की तरफ से ₹1 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएंगी। इसके साथ बौखनाग मंदिर का पुनर्निर्माण किया जाएगा। निर्माणाधीन सुरंगों की समीक्षा की जाएगी।
Nov 28, 2023, 9:36 PM IST

सीएम धामी को पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड सीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन किया और सिल्क्यारा से 41 श्रमिकों की सुरक्षित निकासी पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से श्रमिकों के बारे में जानकारी ली।
Nov 28, 2023, 9:31 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ट्वीट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए सुरंग हादसे में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित बचाए जाने की खबर से मुझे बेहद खुशी हो रही है। इस ऑपरेशन पर पूरे देश की नजर थी। इसकी सफलता से पूरे देश ने राहत की सांस ली है। यह सभी मजदूरों के परिवारों के लिए खुशी का क्षण है। मैं उनके परिवार को बधाई देता हूं..."
Nov 28, 2023, 9:30 PM IST

डॉक्टरों की देखरेख में रहेंगे सभी मजदूर

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "वे (श्रमिक) सभी एक अलग वातावरण से बाहर आए हैं इसलिए हम डॉक्टरों की सलाह के अनुसार काम करेंगे। पहले उन्हें चिकित्सकीय देखरेख में रखा जाएगा, उनकी निगरानी की जाएगी। कोई भी गंभीर नहीं है।"
Nov 28, 2023, 9:28 PM IST

पीएम मोदी ने किया सीएम धामी को फोन

टनल रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "इस पूरे अभियान में लगे हुए सभी कर्मचारियों, विशेषज्ञों, विज्ञानिकों, भारत संस्थाओं को मैं धन्यवाद करता हूं। पीएम मोदी लगातार मेरे संपर्क में थे और बचाव अभियान का अपडेट ले रहे थे। उन्होंने मुझे किसी भी तरह सभी को सुरक्षित बचाने की जिम्मेदारी दी। उनके समर्थन के बिना यह संभव नहीं होता। उन्होंने अभी मुझसे बात की और निर्देश दिया कि सभी का मेडिकल चेक-अप किया जाए... और उन्हें उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।''
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+