शराब की छापेमारी करने गई पुलिस के हाथ लगे लाखों रूपए,कट्टों में भरे थे 26.55 लाख,जमीन पर ​गिनते रहे कर्मचारी

उत्तरकाशी के नौगांव ब्लॉक के गढ़ गांव में पुलिस ने 26.55 लाख रुपए की नकदी जब्त की है। पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चल रही चेकिंग अभियान में ये कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

uttarkashi Police raid liquor found 26 55 lakhs rupees filled in bags employees counting on ground

चुनाव के लिए गठित उड़नदस्ता एवं निगरानी दल (फ्लाइंग स्क्वायड टीम) को मुखबिर से सूचना मिली कि गढ़ गांव के एक व्यक्ति के घर पर बड़ी मात्रा में कैश मौजूद है। टीम ने छापा मारा तो वहां का नजारा देखकर हैरत में पड़ गई। नकदी को कट्टों में भरकर रखा गया था। कट्टों को खोला गया तो फर्श पर नोट ही नोट बिखर गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को उड़नदस्ते की टीम को नौगांव ब्लॉक के गढ़ गांव के बलवीर सिंह के घर पर छापा मारा। जहां पुलिस को चार पेटी अंग्रेजी शराब और कट्टों में पैक नकदी मिली। कट्टों को खोलकर जब पैसों को गिना गया तो कुल 26 लाख 55 हजार 690 की राशि निकली।

नकदी को गिनने के लिए पुलिस व फ्लाइंग टीम को बकायद जमीन पर बैठकर कैश गिनना पड़ा। टीम ने संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उड़नदस्ते की टीम ने आयकर विभाग की टीम को बुलाया और बरामद नकदी को जब्त कर उनके सुपुर्द कर दिया। घर से इतनी बड़ी मात्रा में मिले कैश के बाद मकान के मालिक बलवीर सिंह को पैसों से संबंधित साक्ष्य पेश करने को कहा गया है।

थानाध्यक्ष पुरोला मोहन सिंह कठैत ने बताया कि गढ़ गांव के एक व्यक्ति के घर पर अवैध रूप से शराब रखे जाने की सूचना मिली थी। शराब पकड़ने गढ़ गांव पहुंची उड़नदस्ते की टीम ने जब घर की तलाशी ली तो शराब की पेटियों के साथ भारी मात्रा में नकदी मिली। संतोषजनक जबाब न मिलने पर नकदी को जब्त कर आयकर विभाग की टीम को सौंप दिया गया है। आरोपित को साक्ष्य पेश करने के लिए कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+