Uttarkashi हादसे का आंखों देखी:हेलमेट ने बचाई बाइक सवार की जान,लिफ्ट मांगकर बैठे युवक को ऐसे खींच कर ले गई मौत

उत्तरकाशी- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते शुक्रवार को हुए हादसे में अब तक एक युवक की मौत और एक महिलाकर्मी लापता है। जबकि 12 लोग घायल हो गए।

12 घायलों में से दो को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। हादसे में स्थानीय युवक भटवाड़ी के रोशन रावत भी पत्थर की चपेट में आने के बाद भी किसी तरह बच गए।

Uttarkashi accident Eyewitness Helmet saved life bike rider young man sitting lift was dragged death

उन्होंने बताया कि हेलमेट पहनने की वजह से उनकी जान बची है। लेकिन उनके पीछे लिफ्ट मांगकर बैठे 18 वर्षीय युवक अखिल की हादसे में मौत हो गई।

शुक्रवार 31 मई को गंगोत्री नेशनल हाईवे पर सोनगाड़ व डबरानी के बीच चट्टान खिसकने से बड़ा हादसा हो गया। लगभग 200 से 250 मीटर मार्ग बोल्डर आने से हाईवे काफी देर बाधित रहा। पत्थर गिरने से कई गाड़ियां चपेट में आ गया। इनके पीछे स्थानीय युवक रोशन रावत बाइक पर सवार होकर चल रहा था।

इस बीच बोल्डर आने से वे रुक गए। जिसमें से एक बड़ा बोल्डर उनकी बाइक पर गिरा। पीछे बैठे अखिलेश की बोल्डर व मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे रोशन का हेलमेट फट गया। उसको भी काफी चोंटें आई हैं। लेकिन वह खतरे से बाहर है। इस बीच सड़क किनारे खड़े बीआरओ के एक श्रमिक ने उसे हाथ देकर अपनी तरफ खींचा और बचा लिया।

एसडीआरएफ ने इस हादसे में एक बोलेरो में सवार 03 महिलाओं व 02 पुरुषों को हर्षिल अस्पताल भेजा। जबकि घटनास्थल पर काम कर रही बीआरओ की एक महिला मजदूर लापता है। जिसकी सर्चिंग जारी है।

हादसे में घायल

  • सुभाष बोनीयाल उम्र 44 वर्ष निवासी:- ग्राम कस्टा तहसील कालसी देहरादून- गम्भीर घायल।
  • बीना बानियाल पत्नी सुभाष बोनियाल उम्र 18 वर्ष
  • दिव्यांडू पुत्र सुभाष उम्र 16 वर्ष
  • हिमांडू पुत्र सुभाष उम्र 18 वर्ष सभी एक ही परिवार के
  • मीरा पत्नी नितेश उम्र 35 वर्ष निवासी मुजफ्फर नगर
  • कु० विशाखा पुत्री नितेश उम्र 25 वर्ष
  • कु० राधा पुत्री नितेश उम्र 16 वर्ष सभी एक ही परिवार के
  • कु० बीना उम्र 21 वर्ष हाल निवासी गंगनानी हुर्री तहसील भटवाडी
  • मुंसरा देवी उम्र 45 र्का
  • दीपक
  • गोपाल सिंह सभी B.R.O. मजदूर

मृतक

  • अखिल सिंह उम्र लगभग 18 वर्ष निवासी ग्राम सैंज तहसील भटवाडी जिला उत्तरकाशी।

लापता

  • कमला देवी निवासी गंगनानी हुर्री तहसील भटवाडी जिला उत्तरकाशी B.R.O. मजदूर।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+