Uttarakhand weather फिर बदलेगा मौसम, जानिए बारिश और बर्फबारी को लेकर क्या है अपडेट
Uttarakhand Weather उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। प्रदेश भर में 31 जनवरी और एक फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार के लिए देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा की संभावना जताई थी। अब 31 जनवरी को प्रदेश भर में गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश होने के आसार हैं।
जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसा ही हाल फरवरी के शुरुआत में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के बढ़ने से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान पर भी असर पड़ेगा। हालांकि आने वाले दिनों में सामान्य तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी।
इस साल दिसंबर-जनवरी में कोल्ड डे ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यही वजह रही कि लोगों को पहाड़ से ज्यादा मैदानों में ठंड ने सताया। राजधानी देहरादून में दिनभर धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि बीते कुछ दिनों से मौसम में ठंडक कम नजर आ रही है।
उत्तराखंड में लगातार मौसम करवट बदल रहा है। पहाड़ से ज्यादा मैदानी इलाकों में ठंड पड़ रही है। कुमाऊं के पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में सुबह-शाम अलाव जला रहे है। वहीं, पश्चमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से मौसम में हुए बदलाव के बाद अब फरवरी शुरुआत में मैदानों में मौसम के करवट बदलने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications