Uttarakhand weather: भारी गुजर सकता है अगला हफ्ता, भारी से भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कब से कब तक
उत्तराखंड में आने वाल हफ्ता भारी गुजर सकता है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार विभिन्न जिलों में 27 से 29 जून और दो व तीन जुलाई को भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आज चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और ऊधमसिंहनगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान चारधाम यात्रा के मद्देनजर प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में बारिश का क्रम जारी है। बारिश के साथ उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है। फिलहाल इसे प्री मानसून की बारिश माना जा रहा है। लेकिन अब लगातार बारिश का क्रम जारी रहेगा। इसमें भारी से भारी बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 27 जून से 3 जुलाई तक का पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उन्होने बताया कि तीन जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। साथ ही 28-29 जून को उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मानसून के दस्तक देने की भी संभावना है।
इस दौरान उन्होने पहाड़ की यात्रा करने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होने कहा कि बारिश के दौरान किसी सुरक्षित स्थान पर यात्री इंतजार करे। बरसात के दौरान किसी नदीं नालों के पास भी ना जाने की अपील है। अलर्ट के बीच अब सरकार और प्रशासन के लिए यात्रा सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में जगह जगह भूस्खलन और पहाड़ी गिरने का खतरा बना रहता है। इसके लिए ज्यादा सतर्कता बरतने की चुनौती है। इस बीच बारिश से जगह जगह जलभराव की खबरें भी सामने आने लगी है।












Click it and Unblock the Notifications