Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी, अगस्त में भी जमकर बरसेंगे बादल
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून की बारिश का असर अगस्त माह में नजर आएगा। मौसम विभाग ने छह अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना जताई है। आज की बात करें तो प्रदेश में देहरादून समेत 5 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आपकों बता दें कि बीते दिनों से लगातार बारिश का क्रम जारी है। जगह जगह सड़कें बाधित हो रही है। केदारनाथ यात्रा बीते दो दिनों से बंद है।
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (शुक्रवार) भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

आने वाले दिनों की बात करें तो छह अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। 01 से 05 अगस्त 2025 तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी किया गया है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।
इसके साथ ही बिजली गिरने और तेज गर्जना के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है। निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में नेताला के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुआ गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अब यातायात के लिए पूरी तरह से सुचारु कर दिया गया है। लगातार मलबा हटाने का कार्य जारी रहने के बाद आखिरकार सड़क को क्लियर कर दिया गया है, जिससे अब गंगोत्री धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को राहत मिली है।
प्रशासन और पुलिस विभाग की टीमों ने मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा। हालांकि, क्षेत्र में अब भी बारिश की संभावना बनी हुई है, ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरतें। मार्ग पर फिसलन और अचानक मलबा गिरने की आशंका को देखते हुए धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications