Uttarakhand weather news: दो दिन साफ और फिर बदलेगा मौसम, जानिए कहां-कहां हो सकती है बारिश व बर्फबारी
Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। दो दिन तक मौसम शुष्क रहने के बाद 27 दिसंबर से मौसम फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आज और कल मौसम साफ रहेगा। 27 दिसंबर से राज्य में हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। इसके अलावा 28 दिसंबर को अधिकांश हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी। इसके बाद 29 दिसंबर को भी अधिकांश हिस्सों में बारिश-बर्फबारी का अनुमान है।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में मौसम सर्द बना हुआ है। पहाड़ों में बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ी हुई है। हालांकि आज बुधवार को हल्की धूप निकलने से मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। लेकिन 27 दिसंबर से फिर बारिश व बर्फबारी का अनुमान है। ऐसे में नए साल के जश्न में बर्फबारी से चार चांद लग सकता है।
इस बीच बीते दिनों हुई बर्फबारी से कहीं राहत तो कहीं आफत नजर आ रही है। उत्त्तरकाशी जिले के करीब 25 गांवों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। गंगोत्री हाइवे पर सोनगाढ़ के वाद बर्फ जम गई थी जिसको प्रशासन ने हटवा दिया है। वहीं यमुनोत्री हाइवे पर भी जगह जगह बर्फ गिरने से मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।
नए वर्ष से पहले हुई बर्फबारी से जहां पर्यटकों की मुराद पूरी हुई है, वहीं बर्फबारी उत्तरकाशी सीमांत क्षेत्र के खेती-बागवानी के काश्तकारों के लिए रंगत भी लेकर आई है। इससे कृषि व बागवानी को संजीवनी मिली है। बर्फबारी से सेब के बगीचों के लिए तीन माह से संकट बना सूखा भी दूर हो गया है। अब सेब के चिलिंग आवर्स पूरे होने की उम्मीद है। वहीं, बगीचों में फैल रहे रोगों पर भी प्राकृतिक रूप से नियंत्रण लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications