Uttarakhand: भारी बारिश से टिहरी में टूटी एक घर की दीवार, मलबे में दबने से गई दो बच्चों की जान
Uttarakhand News: मॉनसून इस बार पहाड़ों में भारी बारिश और तबाही के साथ-साथ मौतें लेकर आया है। शनिवार रात को धनोल्टी तहसील के मरोड़ा गांव में हुई भारी बारिश से एक मकान के पीछे की दीवार टूट गई। इस हादसे में घर के अंदर सो रहे दो बच्चे मलबे में दब गए।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों का रेस्क्यू किया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पूरे गांव में भी शोक की लहर है।

डीडीएमओ टिहरी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि धनोल्टी तहसील के मरोड़ा गांव शनिवार रात में हुई बारिश और मलवा आने से प्रवीण दास के मकान के पीछे की दीवार टूट गई। इस हादसे में प्रवीण दास के दो बच्चे कुमारी स्नेहा (12) और रणवीर (10) मलबे के नीचे दब गए।
जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय प्रवीण दास अपनी पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्रधारा से SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई। तो वहीं, राजस्व उप निरीक्षक ल्वारखा, पुलिस चौकी सत्यो मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने दोनों बच्चों का रेस्क्यू कर मलबे से बाहर निकाला और दोनों बच्चों को पीएचसी सत्यो पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने कुमारी स्नेहा (12) और रणवीर (10) को मृत घोषित कर दिया गया। चंबा थानाध्यक्ष एल एस बुटोला ने बताया कि बीती रात करीब 2 बजे के लगभग मरोड़ा क्षेत्र में जमकर बारिश हुई।












Click it and Unblock the Notifications