Uttarakhand weather today बर्फीली हवाओं और घना कोहरे का प्रकोप, बारिश या बर्फबारी जानिए 14 जनवरी तक कैसा रहेगा
Uttarakhand weather today उत्तराखंड में मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। बर्फीली हवाएं और घना कोहरा लगातार मुश्किलें बढ़ा रहा है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम शुष्क ही रह सकता है। ऐसे में बारिश की संभावनाएं कम ही हैं। मौसम विभाग की मानें तो 14 जनवरी तक फिलहाल बारिश की संभावना नहीं बन रही हैं।
प्रदेश में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। कई जगह सुबह हल्की धूप निकलने के बाद कोहरा छा रहा है। उसके बाद दिन भर शीतलहर चल रही है जो कि शाम को फिर से शीतलहर की वजह से ठिठुरन बढ़ा रही है।
केदारनाथ, गंगोत्री समेत कई इलाकों में तापमान माइनस में पहुंच गया है।

जिससे जबरदस्त ठंड पड़ रही है। इसका असर निचले इलाकों में भी पड़ रहा है। पहाड़ों में बर्फीली हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं तो मैदान में घना कोहरा परेशान कर रहा है। नेशनल हाईवे पर कोहरे की सफेद चादर के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे हाईवे पर चल रहे वाहन धीमी गति से आगे बढ़ने को मजबूर हैं।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी जिले देहरादून, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश-बर्फबारी की बेरुखी का सीधा असर तापमान पर पड़ने लगा है। बारिश-बर्फबारी न होने से प्रदेशभर में सूखी ठंड परेशान कर रही है।
पर्वतीय इलाकों में शीतलहर और पाला तो मैदानी इलाकों में कोहरे ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।आने वाले दिनों की बात करें तो 14 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। देहरादून की बात करें तो दिन भर धूप निकल रही है। लेकिन सुबह शाम जबरदस्त शीतलहर या ठंडी हवाएं चल रही हैं।
दिसंबर और जनवरी में अब तक बर्फबारी और बारिश को लेकर लोग कई दिनों तक इंतजार करते नजर आए हैं। खासकर किसानों को इस मौसम से काफी उम्मीदें थी, लेकिन अब तक उस हिसाब की ना बर्फ पड़ी है और नहीं बारिश। जिससे किसान मायूस हैं। इसका असर फसलों पर पड़ना तय है।












Click it and Unblock the Notifications