Uttarakhand Weather today होली पर कैसा रहेगा मौसम, बारिश या गर्मी दिखाएगी तेवर, आने वाले दिनों में क्या रहेगा
Uttarakhand Weather today उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह का बना रहेगा। होली पर मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी का अहसास होगा। खासकर मैदानी इलाकों के सामान्य तापमान में पांच से छह डिग्री तक का इजाफा देखने को मिल सकता है।
आने वाले दिनों की बात करें तो सात मार्च तक मौसम साफ है। हालांकि आठ मार्च को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

बीते सोमवार को तेज धूप खिलने से मौसम ने तेवर दिखाए। दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 30 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 11.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अन्य इलाकों का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। पर्वतीय इलाकों में भी चटक धूप खिलने से सामान्य तापमान में दो से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिली।
आने वाले दिनों की बात करें तो सात मार्च तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि आठ मार्च को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब मौसम में होने वाले परिवर्तन का तापमान में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। इसकी मुख्य वजह मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन है।
आज की बात करें तो देहरादून में मौसम साफ है। गर्मी का असर दिन में साफ नजर आ रहा है। सुबह शाम हल्की ठंड जरुर है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम रहने जा रहा है। मार्च में गर्मी अपने तेवर दिखा सकती है।बीच में हल्की बारिश का असर भी गर्मी पर ज्यादा पड़ने वाला नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications