Uttarakhand weather today: जारी है बारिश का दौर, भारी बारिश को लेकर भी जारी हुआ अलर्ट, जानिए कहां- कहां

Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का दौर जारी है। बीते दो दिनों से प्रदेश के कई जिलों में रूक रूक कर बारिश हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को उमस से भी राहत मिल गई है।

मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सचेत रहने की अपील जारी की है। सोमवार को भी प्रदेश भर के कई ​इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा जो कि मंगलवार को भी जारी रह सकता है। सोमवार को भी देहरादून में सुबह से बादल छाए रहे। देहरादून के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश भी हुई।

Uttarakhand weather today dehradun rainy season continues alert issued heavy rain know where

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से माध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जनपदों के अधिकांश स्थानों के साथ ही राज्य के शेष जनपदों के अनेक स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके साथ ही राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश का अंदेशा जताया गया है।

नैनीताल, चमोली, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई गई है। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। देहरादून में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हल्की से मध्यम वर्षा के दौर के साथ कुछ क्षेत्रों में तीव्र बारिश हो सकती है। इस समय प्रदेश भर में चार धाम यात्रा का संचालन हो रहा है। धामों पर भी बारिश का क्रम जारी है। ऐसे में यात्रियों से मौसम देखकर यात्रा करने की अपील जारी की गई है। पहाड़ों में इस समय कभी भी मौसम बदल जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+