Uttarakhand weather जून में बर्फबारी-बारिश से निकले गर्म कपड़े, मौसम विभाग का फिर अलर्ट जारी, जानिए कब तक
Uttarakhand weather today उत्तराखंड में बारिश से जून के महीनें में गर्म कपड़े निकल आए हैं। अधिकतर जिलों में लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज के मौसम की बात करें तो उत्तराखंड के सभी जिलों के अधिकतर हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं।
देहरादून के मौसम की बात करें तो आज सुबह से रूक रूक कर बारिश हो रही है। जिससे तापमान गिर गया है। बीते तीन दिनों से लगातार बारिश का क्रम जारी है। जिससे गर्मी का असर खत्म हो गया है। साथ ही ठंड का एहसास हो रहा है। जून में पंखें बंद हो गए हैं, साथ ही हल्के गर्म कपड़े निकल गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश व तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मैदानी इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो छह जून तक प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सात व नौ जून तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा।
उत्तराखंड में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ों में हो रही बारिश से कड़ाके ठंड पड़ रही है। जिस कारण लोगों ने गर्म कपड़े भी निकाल दिए। बारिश के कारण तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी समेत पहाड़ी जिलों में ठंड के बाद गर्म कपड़े निकल आए हैं।
जून महीने में पहली बार ऐसी ठंड महसूस हुई है। कई जगह बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। केदारनाथ में मंगलवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई है तो हेमकुंड साहिब में तीन बार हिमपात हुआ है। अभी भी मौसम बिगड़ने से हल्की बर्फबारी हो रही है, जिससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
चारों धाम में जबरदस्त ठंड पड़ने लगी है। ऐसे में चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को गर्म कपड़े साथ लाने की अपील की जा रही है। खासकर केदारनाथ में बर्फबारी से जबरदस्त ठंड हो गई है। आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ती जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications