Uttarakhand weather: मानसून की दस्तक देते ही भारी बारिश का दौर, जानिए कहां कैसे हालात, कब तक रहेगा ऐसा मौसम

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देते ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने मौसम विज्ञान विभाग ने 26 जून तक राज्य के देहरादून, नैनीताल, टिहरी, चंपावत में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। साथ ही आने वाले दिनों की बात करें तो 28 जून तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

जिसको देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलों के डीएम को पत्र भेजकर सावधानी बरतने को कहा है।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून और नैनीताल जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand weather today dehradun char dham Heavy rains monsoon know what situation how mosham

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून और नैनीताल जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 28 जून तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगमन के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इसके बाद राज्य आपदा प्राधिकरण ने सभी जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

राजधानी देहरादून में भी बीते दिनों से बारिश का क्रम जारी है। हालांकि उमस भी लोगों को काफी परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की संभावना है। रविवार को देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश से जलभराव और जाम की समस्या बनी रही।

बारिश का दौर शुरू होते ही चार धाम यात्रा पर भी इसका असर नजर आने लगा है। चमोली में भूस्खलन से अवरुद्ध बदरीनाथ हाईवे भनेरपाणी और पागलनाला मार्ग कई घंटो बंद रहा। जो कि कड़ी मशक्कत के बाद खोल दिया गया है। देर रात से अवरुद्ध बदरीनाथ हाईवे सोमवार को सुबह नौ बजे सुचारु हो गया है। चमोली के कई क्षेत्रों में रविवार को देर शाम से हो रही भारी बारिश सुबह पांच बजे थमी। बारिश के बाद सड़कों के बंद होने का सिलसिला भी शुरु हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+