Uttarakhand weather today मौसम ने ली करवट, बादल छाए, बारिश और बर्फबारी की संभावना, जानिए कब तक और कहां
Uttarakhand weather today उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश व 3400 मीटर से ऊपर बर्फबारी संभव है, शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। अब मौसम विभाग की ओर से आज पहाड़ों में हल्की वर्षा-बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बारिश और बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक ,आज हरिद्वार और उधमसिंह नगर के साथ ही उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जिलों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
देहरादून में भी आज आसमान मुख्यतः साफ़ रहेगा जबकि कहीं - कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि बीते कई दिनों से सूखी ठंड पड़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। ऐसे में धूप न खिलने से ठंड फिर परेशान कर सकती है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा व 3400 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा राज्य के शेष सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अनेक स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। साथ ही इन दोनों जनपदों के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर और शीत दिवस के आसार हैं। इसके लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट है।












Click it and Unblock the Notifications