Uttarakhand weather today: बदला मौसम का मिजाज, प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों में बारिश, जानिए कब तक रहेगा ऐसा

Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में आज यानि मंगलवार से मौसम बदलने जा रहा है। प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों में आज बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने जिन पांच जिलों में बारिश का अनुमान जारी किया है उनमें गढ़वाल मंडल के तीन और कुमाऊं मंडल के दो जिले स्थित हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के साथ ही बादल भी गरजने और बिजली की चमकने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों को अलर्ट भी किया गया है।

Uttarakhand weather today

बता दें कि 10 और 11 अप्रैल को बारिश के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन आज से फिर मौसम बदला हुआ है। देहरादून में भी आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। हालांकि गर्मी का असर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और हल्की बारिश होने का अनुमान है।

Uttarakhand weather news

जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। बुधवार से 18 अप्रैल तक हरिद्वार को छोड़कर सभी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश ओलावृष्टि और घने बादल छाए रहने से पारा सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है। कुछ दिनों से उत्तराखंड में मैदानी इलाकों का तापमान बढ़ रहा था।

Uttarakhand weather today

सोमवार को सुबह से दून में तेज धूप खिली रही। हालांकि, दोपहर बाद हल्के बादल छाने से गर्मी से कुछ राहत महसूस की गई। इस दौरान दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते दिनों में पांच दिन वीकेंड में नैनीताल, ऋषिकेश और मसूरी में जमकर सैलानियों ने छुट्टी बिताई। जो कि मंडे शाम को पूरी हो गई। इस दौरान मौसम ने भी साथ दिया और ठंड का एहसास बना रहा। इस बीच बारिश व ओले गिरने से पर्यटकों ने खूब इंजॉय किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+