Uttarakhand Weather : पहाड़ों में फिर बर्फबारी,मैदानों में बारिश से बढ़ी ठिठुरन,जानिए कहां क्या है हाल
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर हिमपात शुरू हो गया है। जिससे निचले इलाकों में भी ठंड को बढ़ा दिया है। आज गुरुवार को सुबह से ही देहरादून समेत प्रदेश भर में जगह जगह बारिश शुरू हो गई है।
Recommended Video
चारों धामों के अलावा हर्षिल घाटी में भी जमकर बर्फबारी हो रही है। जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश व बर्फबारी को लेकर चेतावनी दी है कि उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेगा।

प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, कुछ स्थानों पर गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है।
बता दें कि बीते रविवार को प्रदेश भर में बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू हुआ था, जो कि बीच में मौसम साफ हो गया था। इस बीच मौसम शुष्क बना रहा और सुबह शाम कड़ाके की ठंड के साथ ही दिन में धूप से लोगों को राहत भी मिल रही थी। इस बीच आज गुरुवार से मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है।
पहाड़ों में फिर से हिमपात हो रहा है और मैदानी इलाकों में बारिश से जबरदस्त ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में कोहरे से मुश्किलें बढ़ रही हैं, जबकि पहाड़ों में कड़ाके की ठंड से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिना अलाव के लोगों के लिए काम करना मुश्किल हो रहा है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने 16 और 17 जनवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। ऐसे में दो दिन फिर कड़ाके की ठंड पड़नी तय है। बता दें कि प्रदेश में इस समय निकाय चुनाव के लिए प्रचार प्रसार भी जारी है। ऐसे में कड़ाके की ठंड ने प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
उत्तरकाशी की हरसिल घाटी में आज सुबह बर्फबारी का सुंदर नजारा pic.twitter.com/UkuVWyp03j
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) January 16, 2025












Click it and Unblock the Notifications