Uttarakhand weather: चार धाम यात्रा के शुरू होने से पहले केदारनाथ में बर्फबारी, आगे कैसा रहेगा मौसम, जानिए

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के शुरू होने से पहले एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। कुछ दिनों से गर्मी के बीच हल्की बारिश से राहत मिली हुई है। जो कि वनाग्नि की घटनाओं के लिए भी राहत लेकर आई। इससे पहाड़ के जंगलों में लगी आग को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सका है।

10 मई से चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है। इस बीच बीते मंगलवार को केदारनाथ में हल्की बर्फबारी होने के चलते आसपास के मौसम में ठंडक बनी हुई है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों का वेदर बुलेटिन जारी कर दिया गया है।

Uttarakhand weather Snowfall in Kedarnath before the start of Char Dham Yatra know how the weather will be in future

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाते हुए बताया है कि राज्य में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और उत्तरकाशी में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

वहीं 4 हजार मीटर और उससे ज्यादा की ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। केदारनाथ में कई दिनों से हल्की बारिश और इसके ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो रही है। मौसम के बदलाव से जंगलों की आग पर भी असर डाल रही है। टिहरी में बारिश के चलते जंगलों में लगी आग बुझी है।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला और लोगों को गर्मी से राहत मिली। केदारनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंड महसूस हुई। पिछले कई दिनों से केदारनाथ में हर दिन हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी भी जारी है।

टिहरी जिले में रात की बारिश जंगलों की आग बुझाने में मददगार साबित हुई। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में रातभर रुक रुककर आंधी तूफान बारिश के बाद सुबह से मौसम सुहावना हो गया। देहरादून में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि हल्की हवाओं के चलने से मौसम में ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+