Uttarakhand weather पहाड़ों में बर्फबारी का सिलसिला जारी, मैदानों में बढ़ी ठिठुरन, आगे ऐसा है मौसम का हाल
Uttarakhand weather update उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई बर्फबारी और बारिश के बाद अब मौसम साफ होने का अनुमान जताया जा रहा है। आने वाले दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।मौसम विभाग में प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। फिलहाल एक सप्ताह तक बारिश और बर्फबारी की उम्मीद नहीं है।

उत्तराखंड में सोमवार को भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। चारधाम सहित तमाम ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। देहरादून में भी पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का मौसम बना रहा। मंगलवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। एक बार फिर तापमान में गिरावट होने से ठंड का असर देखने को मिला है।
पहाड़ों में बर्फीली हवाओं का असर मैदानी इलाकों तक नजर आया। जहां ठिठुरन बढ़ गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण लोगों के सामने दुश्वारियां खड़ी हो गई है। राज्य के 100 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा हुआ है। उत्तरकाशी के ही 50 से अधिक गांव बर्फ से ढक चुके हैं।जिन गांवों में बर्फबारी हुई है वहां बिजली और पानी की समस्याएं भी हो रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में आज से मौसम शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं। पहाड़ों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद एक बार फिर प्रदेश में लोगों को धूप जैसी स्थिति बनती दिखेगी।
केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में अब तक चार फीट से अधिक बर्फबारी हो चुकी है। चमोली के औली टिहरी के धनोल्टी देहरादून के चकराता आदि में बर्फबारी का पर्यटकों ने खूब आनंद लिया। राज्य में अगले चार दिन तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हल्की बर्फबारी जारी रहने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications