Uttarakhand weather: प्रदेश भर में बारिश जारी,चारों धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड VIDEO

Uttarakhand weather news:उत्तराखंड में बीते दो दिनों से पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही बारिश व बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। गंगोत्री-यमुनोत्री समेत चारों धामों और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। उत्त्तरकाशी में बीते 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है।

जिसके चलते गंगोत्री, यमनोत्री ,हर्षिल, मुखबा, खरसाली सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। देहरादून में भी गुरुवार से बारिश का क्रम जारी है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल व चम्पावत जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश हो रही है।

Uttarakhand weather Rain continues heavy snowfall high altitude areas char Dham cold increases VIDEO

मौसम केंद्र की ओर से 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि के साथ कुछ स्थानों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो एक मार्च के बाद मौसम खुल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सीजन में पहली बार पश्चिमी विक्षोभ इस मजबूती के साथ सक्रिय हुआ है। बदरीनाथ धाम, केदारनाथ में दो दिन से बर्फबारी हो रही है। ये बारिश और बर्फबारी किसानों और प्रकृति के लिए भी अच्छी मानी जा रही है।

सीमांत जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में आज भारी बारिश को देखते हुए जनपद के मुनस्यारी तहसील के सरकारी, निजी स्कूल 1 से 8 तक (बोर्ड परीक्षाओं के अतिरिक्त) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए ये निर्णय लिया है। भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी का भी अनुमान जताया गया है।

​टिहरी में भी बुधवार से शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद आज भी बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी से फिर से ठंडक वापस लौटी है। बारिश और बर्फबारी से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। गेहूं, जौ, मटर की फसलों सहित फलदार पेड़ों के लिए यह काफी लाभकारी बताई जा रही है। बारिश और बर्फ बारी के कारण हो रही ठंड से बोर्ड की परीक्षा दे रहे छात्रों की दुश्वारियां भी बढ़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+