Uttarakhand weather news: कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार, बदल गया मौसम, बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट

Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में नए साल के जश्न से पहले जबरदस्त ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने वीकेंड पर बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। जिससे एक बार फिर पर्यटकों और स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। शुक्रवार सुबह को ही मौसम ने करवट ले ली है।

उम्मीद जताई जा रही है कि दिन तक पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार-शनिवार को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने सभी पर्वतीय और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जताई है।

Uttarakhand weather news prepared for severe cold changed alert regarding rain and snowfall

साथ ही मसूरी, धनोल्टी, चकराता, जोशीमठ, औली, नैनीताल, पिथौरागढ़, रानीखेत समेत दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया की शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश के बाद शनिवार को इसमें तेजी आ सकती है।

वहीं प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बहुत हल्की बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी , नैनीताल,देहरादून,पिथौरागढ़,अल्मोड़ा, बागेश्वर में ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में शुक्रवार से ही बर्फबारी हो सकती है।

इसके बाद शनिवार को दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना हैं। नए साल से पहले मौसम में आ रहे इस बदलाव से साल के आखिर में उत्तराखंड में बड़ी संख्या में पर्यटकों के उमड़ने की उम्मीद है। इस बीच चारों धाम समेत ऊँची चोटियों में बर्फ ने सफेद चादर ओड़ ली है।

जिससे धामों में होने वाले कामों पर भी असर पड़ रहा है। धामों के शीतकालीन प्रवासों में भी जबरदस्त हिमपात की खबर आ रही है। जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ गई है। टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर स्थानीय व्यापारी इस तरह का मौसम नए साल में भी होने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

जिससे पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहे और नए साल का जश्न शानदार तरीके से मनाया जा सके। हालांकि मौसम विभाग ने अभी 30 और 31 तारीख को लेकर पूर्वानुमान जारी नहीं किया है। इसका भी सबको बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+