Uttarakhand weather: मानूसन ने जमकर बरपाया कहर, अतिवृष्टि ने जानिए कहां-कहां मचाई तबाही, फिर अलर्ट जारी

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में मानूसन की बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। चमोली में मोक्ष नदी के उफान पर आने से कई घरों को खतरा पैदा हो गया। पिथौरागढ़ के तीजम में अतिवृष्टि ने तबाही मचाई है। ग्रामीणों ने मंगलवार देर रात बादल फटने की आशंका जताई है।

राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के चलते आज भी अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। चमोली में भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र में एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है।

Uttarakhand weather Monsoon wreaked havoc know where heavy rainfall caused devastation alert issued again

SDRF टीम द्वारा विषम परिस्थितियों में लगभग 6 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर घटनास्थल पर पहुंचे। टीम द्वारा कड़ी मशक्कत कर मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया। बीते देर रात चमोली के नंदानगर विकासखंड क्षेत्र के धुर्मा, मोख, सेंतोली, कुण्डी क्षेत्र अतिवृष्टि की घटना सामने आई है। यहां भारी बारिश से हुई अतिवृष्टि से खासा नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोग इसे बादल फटना कह रहे हैं। अतिवृष्टि से मोक्ष नदी के समीप बसा गांव सेरा भी खतरे के जद में आ गया है। बताया जा रहा है कि सड़कें भी जगह जगह जमींदोज हो गई है। नंदानगर विकासखंड में मोक्ष नदी उफान पर आने से सेरा गांव में नुकसान की खबर है और कई घरों में पानी घुस गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने रात्रि में सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।

वहीं घटना की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंची हुई हैं।
पिथौरागढ़ जिले में दार्मा वैली के तीजम में अतिवृष्टि हुई है। ग्रामीण बादल फटने की आशंका जता रहे हैं। अतिवृष्टि के बाद से तीजम में अफरातफरी का माहौल है। अतिवृष्टि की ये घटना देर रात 12 बजे होनी बताई जा रही है। पैदल पुल भी बहने की सूचना आ रही है। फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। तेज बारिश से नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। प्रशासन की टीम रेस्क्यू के लिए मौके के लिए रवाना हो चुकी है।
तीजम की धारचूला तहसील से दूरी करीब 40 किलोमीटर है। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ से इसकी दूरी करीब 150 किलोमीटर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+