उत्तराखंड में फिर से मौसम बदलने के आसार, बारिश व बर्फबारी से बढ़ सकती है ठंड, जानिए कब से

Uttarakhand Weather उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 18 फरवरी से एक बार फिर मौसम बदलने के आसार जताए हैं। आने वाले दिनों में पर्वतीय इलाकों में बारिश, बर्फबारी से ठंड बढ़ सकती है।

Uttarakhand Weather likely to change again cold may increase due to rain and snowfall, know when

उत्तराखंड में 19 फरवरी को बर्फ गिरने की संभावना है। मौसम में बदलाव के बाद 18 व 19 फरवरी को जबरदस्त ठंड देखी जा सकती है। कई दिनों से मौसम में हल्की सी गर्मी का असर दिखने लगा है। साथ ही तापमान भी सामान्य होता जा रहा है।

बताया गया है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंचने जा रहा है। 18 फरवरी को यह गति पकड़ेगा जबकि 19 फरवरी को चक्रवाती परिसंचरण के शीर्ष पर रहने की संभावना है। इसकी वजह से उत्तराखंड में वर्षा व हिमपात देखने को मिलेगा। ठंड में एक बार फिर वृद्धि देखने को मिल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16.17 फरवरी को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 18, 19 फरवरी को भारी बारिश.बर्फबारी की संभावना है। 18 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में 19 फरवरी को बर्फ गिरने की संभावना है। मौसम में बदलाव के बाद 18 व 19 फरवरी को जबरदस्त ठंड देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने 18 फरवरी को बागेश्वर, पिथौरागढ़ की 3000 मीटर व 19 फरवरी को 2500 मीटर से ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात होने की संभावना जताई है।

देहरादून में भी मौसम शुष्क बना हुआ है। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। ठंड का भी असर नजर नहीं आ रहा है। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 25ण्8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री के साथ सामान्य रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+