Kedarnath में सीजन की पहली बर्फबारी, बद्रीनाथ समेत आसपास की पहाड़ियां बर्फ की चादर में लिपटीं, VIDEO

Snowfall in Kedarnath and Badrinath: उत्तराखंड में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। जिससे पहाड़ों में ठंडक ने दस्तक दे दी है। आज बदरीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी हुई है। दोनों धामों के आसपास की पहाड़ियां बर्फ की चादर में लिपटीं हुई हैं। धाम पहुंचे श्रद्धालुओं में बर्फबारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

केदारनाथ धाम में दोपहर से मौसम बदला हुआ है। बारिश के बाद आज सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जिससे केदारपुरी में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। केदारनाथ धाम और आसपास की पहाड़ियां बर्फ की चादर में लिपटीं हुई हैं।

UTTARAKHAND WEATHER Kedarnath WEATHER seasons first snowfall Badrinath hills covered snow VIDEO

केदारनाथ में दोपहर 1:30 बजे के बाद बर्फबारी शुरू हुई। जिससे केदारपुरी में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी है। इस दौरान यात्रियों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया है। मौसम विभाग ने छह और सात अक्टूबर को बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई थी। जो कि भविष्यवाणी सच साबित हुई है।
रुद्रप्रयाग आपदा प्रबंधन विभाग ने यात्रियों से गर्म कपड़े और जरूरी सामान साथ लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।

केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को भैया दूज पर्व पर बंद हो जाएंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच भक्तों को हिमपात ​को देखकर भी उत्सुकता बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार निम्न दबाव बनने के कारण उत्तराखंड में आठ अक्तूबर तक तेज बारिश होने की संभावना है। छह और सात अक्तूबर को प्रदेश के अधिकतर हिस्साें में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जिले के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।उधर प्रदेश भर में आज बारिश का दौर जारी है। देहरादून में भी सुबह से रुक रुक कर बारिश हो रही है। ​जिससे ठंड की दस्तक हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+